टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर बिना इंटरनेट शेयर होंगी फोटो-वीडियो, आ रहा नया फीचर

WhatsApp Nearby File Sharing Feature: व्हाट्सएप का यह फीचर एप्पल आईफोन के एयरड्रॉप की तरह काम करेगा, जो फोटो-वीडियो शेयर करने में मदद करता है। इस फीचर को जल्द पेश किया जा सकता है।

Image

WhatsApp Nearby File Sharing Feature

WhatsApp Nearby File Sharing Feature: यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आप व्हाट्सएप में बिना इंटरनेट के भी फोटो और वीडियो शेयर कर सकेंगे। दरअसल, कंपनी एप्पल के एयरड्रॉप (Airdrop) जैसे फाइल शेयरिंग फीचर्स पर काम कर रही है। इस फीचर को जल्द ही iOS यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

Apple के AirDrop की तरह काम करेगा फीचर

व्हाट्सएप के इस फीचर की जानकारी फीचर ट्रैकर WABetalnfo ने दी है। फीचर ट्रैकर दावों के अनुसार, व्हाट्सएप आईओएस के लिए इस फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को अपने डिवाइस के साथ डॉक्यूमेंट, फाइलें, मीडिया और अन्य कंटेंट शेयर करने की सुविधा देगा।

दावा किया गया है कि व्हाट्सएप का यह फीचर एप्पल के एयरड्रॉप फीचर की तरह ही काम करेगा। अब यह देखना दिलचप्स होगा कि इस फीचर को सिर्फ आईफोन यूजर्स तक ही सीमित रखा जाता है या फि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी इस फीचर को जारी किया जाएगा।

बीटा टेस्टर के लिए भी उपलब्ध नहीं है फीचर

फीचर ट्रैकर के अनुसार, यह फीचर अभी भी डेवलपिंग मोड में है और iOS के लिए व्हाट्सएप के बीटा टेस्टर के लिए भी उपलब्ध नहीं है। यह एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप पर भी आने की उम्मीद है। बता दें कि नियर बाय फाइल-शेयरिंग फीचर को सबसे पहले अप्रैल में एंड्रॉयड वर्जन 2.24.9.22 के लिए व्हाट्सएप बीटा पर देखा गया था। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को फोन कनेक्ट करने के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और वह फाइल को शेयर कर सकेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article