टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले सामने आए Vivo V40 Pro के फीचर्स, मिलेंगे 50MP के चार कैमरे

Vivo V40, V40 Pro Leaks: वीवो वी40 और वीवो वी40 प्रो को एक जैसे डिजाइन और ZEISS कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। वीवो वी40 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वीवो वी4 वेरियंट को दो रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा।

Image

Vivo V40 Pro

Vivo V40, V40 Pro Leaks: वीवो ने अपने नए कैमरा फोन वीवो वी 40 और वी 40 प्रो को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को जल्द पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही फोन की डिजाइन, कलर ऑप्शन और कैमरे की जानकारी कंफर्म हो गई है। बता दें कि इस सीरीज को कंपनी वीवो वी30 (Vivo V30) और वीवो वी 30 प्रो (Vivo V30 Pro) के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा।

Vivo V40, Vivo V40 Pro Design: शानदार है डिजाइन

वीवो वी40 और वीवो वी40 प्रो को एक जैसे डिजाइन में पेश किया जाएगा। दोनों मॉडल को आधिकारिक माइक्रोसाइट पर देखा गया है। प्रो वैरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बेस वेरियंट को दो रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। कैमरा मॉड्यूल को गोल डिजाइन में पेश किया जाएगा। वहीं तीसरे कैमरा को फ्लैश लाइट के नीचे शामिल किया गया है। कैमरा सेंसर में ZEISS की ब्रांडिंग मिलती है।

Vivo V40, Vivo V40 Pro Color: कलर ऑप्शन

वीवो वी40 को तीन कलर ऑप्शन- गंगा ब्लू, लोटस पर्पल और टाइटेनियम ग्रे में पेश किया जाएगा। वहीं प्रो वेरिएंट को गंगा ब्लू और टाइटेनियम ग्रे शेड में पेश किया जाएगा। फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।

Vivo V40 Pro Specifications: संभावित स्पेसिफिकेशन

हालांकि, कंपनी ने फोन की ज्यादा स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि फोन को स्लिम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले से लैस किया जा सकता है। फोन में IP68 रेटिंग भी मिलेगी। इसमें 5,500mAh की बैटरी होने की भी पुष्टि की गई है।

वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए भी कंपनी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article