Google हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हम इसका इस्तेमाल सर्च करने, गेम खेलने, डॉक्युमेंट बनाने और एंटरटेनमेंट तक के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Google अपने यूजर्स के लिए कई छुपे हुए फीचर्स (Easter Eggs) भी रखता है? ऐसा ही एक नया ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिर्फ “67” सर्च करने पर अजीब लेकिन मजेदार नजारा देखने को मिलता है।
Google में “67” सर्च करने पर क्या होता है?
जैसे ही आप Google के सर्च बॉक्स में 67 या 6-7 टाइप करके एंटर दबाते हैं, आपकी स्क्रीन अचानक कुछ सेकंड के लिए हिलने और कांपने लगती है। यह देखकर कई यूजर्स चौंक जाते हैं और उन्हें लगता है कि शायद उनका फोन या लैपटॉप खराब हो गया है।
घबराने की जरूरत नहीं, ये कोई खराबी नहीं
अगर आपकी स्क्रीन हिलने लगे, तो डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यह कोई तकनीकी खराबी या वायरस नहीं है। दरअसल, यह Google का एक मजेदार Easter Egg है, जो हाल के वायरल “शेकिंग” इंटरनेट मीम से प्रेरित है। इसका मकसद सिर्फ यूजर्स को चौंकाना और हंसाना है।
क्या यह फीचर सुरक्षित है?
हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है। स्क्रीन कुछ सेकंड तक हिलने के बाद अपने आप सामान्य हो जाती है। अगर किसी वजह से असर बना रहे, तो बस पेज को रिफ्रेश कर दें या बैक बटन दबा दें, सब कुछ तुरंत ठीक हो जाएगा।

Type '67' into Google Search
आप खुद कैसे आजमाएं यह ट्रिक?
अपने फोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर Google ऐप या वेबसाइट खोलें
सर्च बार में 67 टाइप करें
एंटर दबाते ही स्क्रीन हिलने लगेगी
कुछ सेकंड बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा
“Do a barrel roll” भी है Google का फेमस ट्रिक
वैसे Google के Easter Eggs यहीं खत्म नहीं होते। अगर आप सर्च बॉक्स में “do a barrel roll” लिखकर एंटर दबाते हैं, तो पूरी स्क्रीन 360 डिग्री घूम जाती है। पहली बार देखने पर यह किसी गड़बड़ी जैसा लगता है, लेकिन असल में यह Google का सबसे मशहूर और मजेदार छुपा हुआ फीचर है।
