टेक एंड गैजेट्स

Apple Event 2026 में iPhone के अलावा क्या होगा खास? कौन-कौन से प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

Apple ने अपने इवेंट का ऐलान कर ही दिया है। इस इवेंट में iPhone 18 Series लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस बार iphone 18 Fold के भी आने की उम्मीद की जा रही है।

Image

कौन-कौन से प्रोडक्ट की उम्मीद?

Apple का 2026 का सबसे बड़ा हार्डवेयर लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है। ‘Surprise and shine’ टैगलाइन वाले इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी कई दूसरे प्रोडक्ट भी पेश कर सकती है। Apple ने अभी सभी लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स में Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 जैसे प्रोडक्ट्स के आने की चर्चा है।

Apple Watch Series 12 में मिल सकते हैं नए हेल्थ फीचर्स

इवेंट में Apple Watch Series 12 भी लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई स्मार्टवॉच में ज्यादा पावरफुल चिपसेट दिया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी में सुधार हो सकता है। इसके अलावा वॉच में नए हेल्थ और फिटनेस फीचर्स मिलने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स में Series 12 के लिए Ceramic केस ऑप्शन का भी जिक्र किया गया है।

Apple Watch Ultra 4 भी हो सकती है लॉन्च

Series 12 के अलावा Apple अपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच लाइनअप में Apple Watch Ultra 4 को भी पेश कर सकती है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी सीमित जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स में नई वॉच में बेहतर हेल्थ मॉनिटरिंग, ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर और नए डिजाइन/बैंड विकल्प मिलने की संभावना जताई गई है।

AirPods 5 के दो मॉडल आने की उम्मीद

Apple के सितंबर इवेंट में AirPods 5 भी बड़ा लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार इसके दो वेरिएंट पेश कर सकती है। इनमें एक स्टैंडर्ड मॉडल और दूसरा Active Noise Cancellation (ANC) सपोर्ट वाला प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है। नई जनरेशन में ऑडियो क्वालिटी, फिट और बैटरी लाइफ में सुधार मिलने की उम्मीद है, हालांकि फीचर्स को लेकर Apple की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सबसे बड़ा सरप्राइज हो सकता है फोल्डेबल iPhone Ultra

iPhone 18 Pro सीरीज के अलावा Apple के इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण उसका पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। इसे रिपोर्ट्स में iPhone Ultra नाम से बताया जा रहा है। यह बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आ सकता है और खुलने पर करीब 7.8 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलने की बात कही जा रही है। फोन में A20 Pro चिपसेट और डुअल 48MP रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की संभावना है।

कौन-कौन से प्रोडक्ट की उम्मीद?

कुल मिलाकर Apple के 9 सितंबर के इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहली बार फोल्डेबल iPhone के साथ Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 जैसे प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर जानकारी लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है।

Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सभी फीचर्स और मॉडल की पुष्टि होगी। कंपनी ने फिलहाल केवल 9 सितंबर को होने वाले ‘Surprise and shine’ इवेंट की पुष्टि की है। भारत में इसका लाइव प्रसारण रात 10:30 बजे से Apple की वेबसाइट और Apple TV ऐप पर देखा जा सकेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article