टेक एंड गैजेट्स

एयरटेल और जियो के बाद अब VI हुआ महंगा, जानें प्रीपेड-पोस्टपेड प्लान में कितना आया उछाल

Vodafone Idea Raises Tariffs: एयरटेल और जियो के बाद वोडाफोन आइडिया (VI) ने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान महंगा कर दिया है। वीआई ने अपने टैरिफ प्लान में 10 से 20 फीसदी तक कीमतें बढ़ा दी हैं। आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि कौन सा प्लान कितना महंगा हो गया है। नीचे देखें पूरी डिटेल...।

Image

वोडाफोन आइडिया का टैरिफ प्लान हुआ महंगा।

Tech News: वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार (28 जून, 2024) को अपने सभी प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल प्लान के टैरिफ में 10-20% तक की बढ़ोतरी की है। एक दिन पहले मार्केट लीडर रिलायंस जियो ने रिचार्ज प्लान पर रेट बढ़ाए थे। इससे पहले शुक्रवार को दिन में, भारती एयरटेल ने भी प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए अपने टैरिफ प्लान में संशोधन किया था।

अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग वाले प्रीपेड प्लान

मौजूदा प्लान (₹)वैधताप्लान लाभनया प्लान (₹)
17928 दिन2 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS199
45984 दिन6 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS509
1799365 दिन24 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS1999

दैनिक डेटा प्लान वाले नए प्रीपेड प्लान

मौजूदा प्लान (₹)वैधताप्लान लाभनया प्लान (₹)
26928 दिन1 GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन299
29928 दिन1.5 GB प्रतिदिन, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन349
3191 महीना 2 जीबी प्रतिदिन, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा सुबह 6 बजे, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS379
47956 दिन 1.5 GB प्रतिदिन, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS579
53956 दिन2 GB प्रतिदिन, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS649
71984 दिन1.5 GB प्रतिदिन, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS859
83984 दिन2 GB प्रतिदिन, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS979
2899365 दिन1.5 GB प्रतिदिन, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन3499
ये भी पढ़ें- Airtel या Jio, किसका रिचार्ज प्लान पड़ेगा सस्ता, यहां देख लें पूरी लिस्ट

इससे पहले एयरटेल और जियो ने ये ऐलान किया था कि नए टैरिफ प्लान्स 3 जुलाई से लागू होने वाले हैं। यानी अगले हफ्ते से आपका मोबाइल बिल 10 से 20% तक बढ़ने वाला है। कई प्लान की कीमतों में 100 रुपये से ज्यादा तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article