Vodafone Idea (Vi) Baggage Protection Plan: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने पोस्टपेड इंटरनेशनल रोमिंग यूजर्स के लिए एक नई बैगेज प्रोटेक्शन सर्विस (Baggage Protection Services) शुरू की है। यह सर्विस यात्रियों की मदद के लिए बनाई गई है, ताकि अगर उनका बैगेज उनकी इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान खो जाए या देरी से पहुंचे तो उन्हें मदद मिल सके। सभी पोस्टपेड इंटरनेशनल रोमिंग प्लान के साथ उपलब्ध, बैगेज प्रोटेक्शन सर्विस को सिर्फ 99 रुपये में एड किया जा सकता है। Vi ने यूजर्स को यह प्रोटेक्शन देने के लिए वीआई ने ब्लू रिबन बैग्स के साथ साझेदारी की है, जो खोए हुए बैगेज कंसीयज सर्विसेज में एक्सपर्ट है।
कैसे ले सकेंगे फायदा?
इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए, पोस्टपेड यूज़र्स को पहले एक इंटरनेशनल रोमिंग पैक एक्टिवेट करना होगा और फिर बैगेज प्रोटेक्शन सर्विस को एड होगा। यूज़र्स को अपनी उड़ान से पहले ब्लू रिबन बैग्स के साथ रजिस्टर भी करना होगा। अगर यात्रा के दौरान उनका बैगेज खो जाता है या देरी से पहुंचता है, तो उन्हें लैंडिंग के 24 घंटे के भीतर एयरलाइन और ब्लू रिबन बैग्स दोनों के साथ रिपोर्ट दर्ज करनी होगी। रिपोर्ट किए जाने के बाद, ब्लू रिबन बैग्स बैगेज को ट्रैक करेगा और अपने ग्लोबल नेटवर्क का उपयोग करके इसे वापस लाने में तेज़ी लाएगा।
बैग खोने पर मिलेगा मुआवजा
यदि बैगेज चार दिनों (96 घंटे) के भीतर वापस नहीं किया जाता है, तो ब्लू रिबन बैग्स यात्री को प्रति बैग 19,800 रुपये का मुआवजा देगा। हालांकि, यह मुआवजा प्रति यूजर्स दो बैग तक के लिए उपलब्ध है। इस नई सर्विस का उद्देश्य यात्रा के दौरान यूजर्स को अतिरिक्त मानसिक शांति प्रदान करना है, खासकर तब जब सोसाइटी इंटरनेशनेल डी टेलीकम्युनिकेशंस एरोनॉटिक्स (SITA) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में वैश्विक स्तर पर 36 मिलियन से अधिक बैग गलत तरीके से संभाले गए थे।
इस बैगेज सुरक्षा ऑफर करके, Vi हवाई यात्रा के दौरान बैगेज के गलत तरीके से संभाले जाने की आम चिंता को कम कर देता है। जिससे यूजर्स को उनके सामान में देरी होने या खो जाने की स्थिति में सुरक्षा जाल प्रदान किया जा सके। यह कदम पोस्टपेड अंतरराष्ट्रीय रोमिंग ग्राहकों के लिए यात्रा के अनुभव को बढ़ाता है, यह सुनिश्चित करता है कि उनकी यात्रा सुगम और अधिक सुरक्षित हो।
