टेक एंड गैजेट्स

Mumbai Tech Week 2025: एशिया का सबसे बड़ा AI इवेंट, दिखाएगा AI का असर और भविष्य

Mumbai Tech Week 2025: MTW 2025 के दो मेगा दिन में कई खास चर्चाएं होंगी। मुंबई टेक वीक 2025 दो चरणों में होगा। 24 से 27 फरवरी तक पूरे मुंबई में छोटे-छोटे इवेंट्स होंगे, जिनमें वर्कशॉप्स और हैकाथॉन शामिल होंगे। इसके बाद 28 फरवरी और 1 मार्च को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, BKC में मुख्य सम्मेलन होगा, जिसमें प्रमुख स्पीकर्स के भाषण, पैनल चर्चा, फायरसाइड चैट और नेटवर्किंग सेशन होंगे।

Image

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Mumbai Tech Week 2025: एशिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फेस्टिवल, मुंबई टेक वीक 2025 (MTW 2025), 24 फरवरी से 1 मार्च तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार और TEAM (Tech Entrepreneurs Association of Mumbai) द्वारा आयोजित इस मेगा इवेंट में AI के वर्तमान और भविष्य पर चर्चा होगी।

MTW 2025 में AI दुनिया के बड़े नाम शामिल होंगे, जैसे भाविश अग्रवाल (ओला कृत्रिम), निकी परमार (एसेंशियल AI), प्रत्युष कुमार (सर्वम AI), आकृत वैष (इंडियाAI), मनीष गुप्ता (गूगल डीपमाइंड), श्रीकांत वेलामाकन्नी (फ्रैक्टल), शरद सांघी (नेसा नेटवर्क्स), विवेक खेमानी (क्वांटिफाई), विजय करुणामूर्ति (स्केल AI), हेमंत महापात्रा (लाइटस्पीड वेंचर्स) और आर्यन शर्मा (इंड्यूस्ड AI)।

टेक इवेंट में क्या होगा खास

MTW 2025 के दो मेगा दिन में कई खास चर्चाएं होंगी। मुंबई टेक वीक 2025 दो चरणों में होगा। 24 से 27 फरवरी तक पूरे मुंबई में छोटे-छोटे इवेंट्स होंगे, जिनमें वर्कशॉप्स और हैकाथॉन शामिल होंगे। इसके बाद 28 फरवरी और 1 मार्च को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, BKC में मुख्य सम्मेलन होगा, जिसमें प्रमुख स्पीकर्स के भाषण, पैनल चर्चा, फायरसाइड चैट और नेटवर्किंग सेशन होंगे।

पहला दिन (28 फरवरी 2025)

  • भविष्य की पॉलिसी: AI और सरकारी नीतियों पर चर्चा
  • स्टार्टअप्स में निवेश: दिग्गज निवेशकों की राय
  • डिजिटल इंडिया: भारत के टेक भविष्य की झलक
  • यूनिकॉर्न कंपनियों की कहानियां: ओला कृत्रिम के संस्थापक भाविश अग्रवाल का सफर

दूसरा दिन (1 मार्च 2025)

  • AI और गवर्नेंस: स्मार्ट और सुरक्षित शहरों के लिए AI
  • क्लाउड और AI: नए जमाने के बिजनेस सॉल्यूशंस
  • फिनटेक और बैंकिंग में AI: फाइनेंस की दुनिया में AI का रोल
  • AI और हेल्थ: स्वास्थ्य और फिटनेस में नई क्रांति
  • AI और शॉपिंग: खरीदारी के नए अनुभव
  • AI और भारतीय अर्थव्यवस्था: ग्रोथ और इनोवेशन का संतुलन

ये स्पीकर्स और एक्सपर्ट होंगे शामिल

  • देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र)
  • अनुपम मित्तल (संस्थापक और CEO, पीपल ग्रुप)
  • पियूष बंसल (संस्थापक और CEO, लेंसकार्ट)
  • रितेश अग्रवाल (संस्थापक और CEO, ओयो)
  • राहुल द्रविड़ (पूर्व कोच और कप्तान, भारतीय क्रिकेट टीम)
  • सुनील शेट्टी (अभिनेता और निवेशक)
  • संजीव मेहता (एल. कैटरटन इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व MD, HUL इंडिया)
  • पियूष गोयल (वाणिज्य और उद्योग मंत्री, भारत सरकार)
  • आकाश अंबानी (चेयरमैन, रिलायंस जियो इंफोकॉम)

MTW 2025 क्यों खास है?

  • मुंबई को AI इनोवेशन का हब बनाने की पहल
  • AI और इंडस्ट्रीज के बीच तालमेल को मजबूत करना
  • नए स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देना
  • AI के नैतिक और प्रैक्टिकल असर पर चर्चा
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article