टेक एंड गैजेट्स

Vodafone-Idea लाया खास रिचार्ज प्लान, 200 रुपये से कम में मिलेंगे 15 से ज्यादा OTT ऐप्स और मोबाइल डेटा

Vodafone-Idea New Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया के "सुपर" पैक के साथ, प्रीपेड यूजर्स को सोनीलिव, जी5, मनोरमामैक्स, फैनकोड और प्लेफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा प्लान में 10GB मोबाइल डेटा भी शामिल है।

Image

Vodafone-Idea New Recharge Plan

Vodafone-Idea New Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया ने मूवी प्रेमियों के लिए 175 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो वीआई मूवीज और टीवी ऐप के माध्यम से कई ओटीटी प्लेटफार्म को एक्सेस करने की सुविधा देता है। यानी आप एक ही रिचार्ज के साथ कई ओटीटी ऐप को देख सकते हैं। चलिए जानते हैं प्लान के फायदों के बारे में...

VI 175 रुपये प्लान में क्या है खास

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने 175 रुपये की कीमत में एक रोमांचक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो मूवी और मनोरंजन के शौकीनों के लिए खास तौर पर आता है। प्लान में Vi मूवीज और टीवी ऐप के साथ 15 से ज्यादा लोकप्रिय OTT (ओवर-द-टॉप) प्लेटफार्म का एक्सेस मिलता है। यानी यदि आप कम कीमत में ज्यादा फायदे चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

175 रुपये में क्या-क्या मिलेगा?

175 रुपये के "सुपर" पैक के साथ, प्रीपेड यूजर्स को सोनीलिव, जी5, मनोरमामैक्स, फैनकोड और प्लेफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा प्लान में 10GB मोबाइल डेटा भी शामिल है, जिससे यूजर्स डेटा लिमिट की चिंता किए बिना वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं और अपने पसंदीदा शॉ का मजा ले सकते हैं।

क्या है Vi Movies & TV ऐप

इस साल की शुरुआत में Vi Movies & TV ऐप को लॉन्च किया गया है। यह मनोरंजन के कई विकल्पों तक एक्सेस देता है। इस प्लेटफार्म में 17 OTT ऐप, 350 लाइव टीवी चैनल और विभिन्न कंटेंट लाइब्रेरी शामिल हैं, जो सभी प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन पैक के माध्यम से उपलब्ध हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article