टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Vivo Y58 5G, कम कीमत में दमदार डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा से है लैस

Vivo Y58 5G: वीवो ने भारत में ‘Y सीरीज’ में कंपनी का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन वीवो Y58 5G लॉन्च किया है। इसमें 6.72 इंच की FHD+ 120Hz LCD स्क्रीन है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1024 निट्स है। कंपनी का कहना है कि इस फोन में सभी LCD स्क्रीन में से सबसे चमकदार सनलाइट डिस्प्ले है।

Image

Vivo Y58 5G

Vivo Y58 5G: वीवो ने गुरुवार, 20 जून को अपने नए बाय सीरीज फोन वीवो वाई 58 5जी (Vivo Y58 5G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को 20 हजार से कम कीमत में पेश किया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 50 MP AI पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 6.72 इंच का सनलाइट डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ आई प्रोटेक्शन भी मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट और 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है।

Vivo Y58 5G: कीमत

वीवो Y58 5G को दो कलर ऑप्शन- हिमालयन ब्लू और सुंदरबन ग्रीन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 19,499 रुपये है। यह सिंगल 8GB + 128GB स्टोरेज में आता है। फोन को आज से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Vivo Y58 5G: स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई 58 5जी में 6.72 इंच की FHD+ 120Hz LCD स्क्रीन है। इसके साथ 120 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट और 1024 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सेगमेंट का सबसे ब्राइट सनलाइट LCD स्क्रीन के साथ आता है। डिस्प्ले को टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट आई केयर द्वारा प्रमाणित किया गया है, जो यूजर्स की आंखों की केयर के लिए अच्छा है। फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जनरेशन 2 4nm चिपसेट और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Vivo Y58 5G: कैमरा

वीवो के लेटेस्ट फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP रियर कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP पोर्ट्रेट कैमरा और LED फ्लैश का सपोर्ट है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में f/2.05 अपर्चर के साथ 8MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है।

Vivo Y58 5G: बैटरी

वीवो वाई 58 5जी में 6000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और चार्जिंग के लिए टाइप सी का सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article