फोन में सेटिंग्स की मदद से वेदर अपडेट को ऑन करने के लिए आपको सेटिंग्स में जाना है और सर्च बॉक्स में Weather लिखकर सर्च करना है और तीन जगह से आप इसे ऑन कर सकते हैं। पहला है कैलेंडर। यहां आपको Show Weather forecast टॉगल को ऑन कर देना है।
वहीं दो अन्य ऑप्शन की बात करें तो आपको घड़ी और गूगल असिस्टेंट से Weather फीचर को ऑन करना है। इन दोनों जगह से भी आपको टॉगल ऑन करना है। अब जब मौसम खराब होगा तो आपको यहां से दिख जाएगा।
एंड्रॉयड फोन पर मौसम अलर्ट प्राप्त करने के लिए आपको Google या Google Assistant एप पर जाना है। अब अपनी लोकेशन को ऑन करें और ऐप को लोकेशन की परमिशन दें। इसके बाद आपको मौसम की पूरी जानकारी मिलने लगेगी।
यदि आप खराब मौसम का नोटिफिकेशन चाहते हैं तो आपको इसे ऑन करना होगा। इसके लिए आपको विजेट (Widget) पर जाना है और यहां से वेदर पर जाना है। अब सेटिंग में जाकर इसके नोटिफिकेशन ऑप्शन को ऑन कर देना है।
यदि आप चाहते हैं कि आपको मोबाइल स्क्रीन पर हमेशा मौसम का हाल मिलता रहे तो इसके लिए आपको विजेट की मदद लेनी होगी। विजेट में जाएं और यहां से मौसम वाले ऑप्शन पर जाएं और अब अपनी पसंद के वेदर विजेट को सिलेक्ट करके होम स्क्रीन पर लगा लें। यहां आपको अपने क्षेत्र के मौसम का पल-पल का हाल मिलता रहेगा।
वहीं मौसम अपडेट के लिए आप थर्ड पार्टी ऐप की भी मदद से सकते हैं। ऐप स्टोर से वेदर अपडेट ऐप डाउनलोड करें और अपनी लोकेशन की जानकारी दें। आखिरी में ऐप का नोटिफिकेशन भी ऑन कर दें। आपको यहां मौसम की जानकारी मिलती रहेगी।