टेक एंड गैजेट्स

Vivo Y200 Pro 5G: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला फोन, 64MP OIS कैमरा भी मिलेगा, जानें कीमत

Vivo Y200 Pro 5G Launched In India: वीवो वाई200 प्रो 5जी को दो कलर ऑप्शन-सिल्क ग्रीन और सिल्क ब्लैक और सिंगल स्टोरेज में पेश किया गया है। भारत में वीवो वाई200 प्रो 5जी 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। वीवो वाई200 प्रो 5जी में 6.78 इंच का फुल एचडी एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Image

Vivo Y200 Pro 5G

Vivo Y200 Pro 5G Launched In India: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने नए प्रीमियम फोन वीवो वाई200 प्रो 5जी (Vivo Y200 Pro 5G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.78 इंच एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, 64 मेगापिक्सल OIS कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में शानदार डिजाइन के साथ ज्यादा स्टोरेज भी मिलती है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Vivo Y200 Pro 5G Price: भारत में कितनी है कीमत

वीवो वाई200 प्रो 5जी को दो कलर ऑप्शन-सिल्क ग्रीन और सिल्क ब्लैक और सिंगल स्टोरेज में पेश किया गया है। भारत में वीवो वाई200 प्रो 5जी 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। फोन को आज से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Vivo Y200 Pro 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई200 प्रो 5जी में 6.78 इंच का फुल एचडी एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन के साथ स्लिम डिजाइन मिलता है। इसका वजन 172 ग्राम है। फोन में पानी से बचान के लिए IP54 रेटिंग भी मिलती है। वीवो वाई200 प्रो 5जी की पावर की बात करें तो इसमें 6 एनएम वाला स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित फनचट ओएस 14 के साथ आता है।

Vivo Y200 Pro 5G Camera: कैमरा और बैटरी

वीवो वाई200 प्रो 5जी में डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का मिलता है, यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फोन 2X पोट्रेट को सपोर्ट करता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में Vlog के लिए कई कैमरा ऑप्शन मिलते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 एमएएच की बैटरी और 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article