टेक एंड गैजेट्स

Vivo X Fold 3 Pro: इस दिन भारत में लॉन्च होगा वीवो का सबसे पावरफुल फोल्डेबल फोन, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo X Fold 3 Pro Launch Date Revealed: वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में 8.03 इंच 2K एमोलेड इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.53 इंच एमोलेड एक्सटर्नल डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ Zeiss-ब्रांडेड कैमरा यूनिट से लैस किया जा सकता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिल सकता है।

Image

Vivo X Fold 3 Pro (Image Credit-Vivo)

Vivo X Fold 3 Pro Launch Date Revealed: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने सबसे पावरफुल फोल्डेबल फोन वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो (Vivo X Fold 3 Pro) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 6 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो को क्वालकोम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप से लैस किया जा सकता है। फोन में Zeiss ब्रांडिंग वाले कैमरा सेंसर भी मिलेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं फोन में 5,700mAh की बैटरी और 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Vivo X Fold 3 Pro price in India: भारत में कितनी होगी कीमत

हालांकि, कंपनी ने अब तक वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो की कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस फोन को पहले ही चाइनीज मार्केट में पेश किया जा चुका है। इसे चीन में 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वर्जन के लिए CNY 9,999 (लगभग 1,16,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Vivo X Fold 3 Pro Specifications: इन फीचर्स से लैस होगा फोन

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो के भारतीय वेरियंट के फीचर्स की घोषणा 6 जून को होने वाली है। लेकिन इस फोन को चीनी वेरियंट के जैसे ही फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो का चीनी वेरिएंट एंड्रॉइड 14 पर ओरिजिनओएस 4 के साथ चलता है। हालांकि, इसे भारत में फनटच ओएस के साथ पेश किया जा सकता है।

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में 8.03 इंच 2K एमोलेड इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.53 इंच एमोलेड एक्सटर्नल डिस्प्ले है। वहीं फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS4.0 स्टोरेज पैक किया गया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए अलग से Vivo V3 इमेजिंग चिप भी मिलता है।

Vivo X Fold 3 Pro Camera: मिलेगा DSLR जैसा कैमरा

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में चीनी वेरियंट के जैसे ही Zeiss-ब्रांडेड कैमरा यूनिट मिलेगा, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस होगा। सेल्फी के लिए इसमें बाहरी और भीतरी स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल के सेल्फी शूटर मिलेगा। फोन में 5,700mAh की बैटरी और 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article