टेक एंड गैजेट्स

10,000mAh बैटरी के साथ आ रहा है Vivo Y600 Pro, इस महीने हो सकती है एंट्री

कंपनी ने इस सप्ताह भारतीय में 9020mAh की बड़ी बैटरी के साथ T5 Pro को लॉन्च किया था। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही भारत में 10000mAh battery वाला फोन पेश करेगी जो कि vivo Y600 Pro 5G होगा।

Image

वीवो ला रहा है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन मेकर कंपनियों के बीच में इस समय बड़ी बैटरी वाले फोन्स को लेकर गजब की होड़ मची हुई है। हर कोई अपने फोन में बड़ी बैटरी देने में लगा हुआ है। अब 5000-6000mAh की बैटरी कुछ ही स्मार्टफोन्स में देखने को मिलती है। अब तो कुछ कंपनियां अपने फोन्स में पावर बैंक जैसी बड़ी बैटरी लाने की तैयारी कर रही हैं। इस बीच वीवो की तरफ से भी एक बड़ा धमाका करने की तैयारी हो गई है। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है।

आपको बता दें कि कंपनी ने इस सप्ताह भारतीय में 9020mAh की बड़ी बैटरी के साथ T5 Pro को लॉन्च किया था। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही भारत में 10000mAh battery वाला फोन पेश करेगी जो कि vivo Y600 Pro 5G होगा। इतनी बड़ी बैटरी के साथ वीवो का यह पहला स्मार्टफोन होगा।

रियर पैनल में होगा बड़ा कैमरा मॉड्यूल

स्मार्टफोन मेकर की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन की एक फोटो भी शेयर की गई है। जिसमें फोन के रियल पैनल को दिखाया गया है। फोटो से पता चलता है कि स्मार्टफोन में सर्कुलर शेप में कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। इसके कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरै सेंसर होंगे जो की वर्टिकली प्लेस्ड होंगे। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक इस स्मराट्फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। वीवो के इस स्मार्टफोन में Aspherical lens का इस्तेमाल किया गया है।

कब तक होगा लॉन्च

फिलहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं शेयर की गई है कि कंपनी कब तक इसे मार्केट में पेश करेगी। हालांकि बहुत अधिक संभावना है कि इस मई के महीने में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी पहले इसे अपने होम मार्केट में पेश करेगी इसके बाद ही इसे ग्लोबली मार्केट में उतारा जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले 2025 जून में vivo Y600 Pro को लॉन्च किया था। अब इसके अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर vivo Y600 Pro 5G को लाया जा रहा है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article