अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छ खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने बाजार में एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V60 Lite 5G है। कंपनी ने अभी इस डिवाइस को ताइवान के मार्केट में पेश किया है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है। हालांकि इसको लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसमें आपको लो बजट में तगड़े फीचर्स मिलते हैं।
वीवो ने अपने लेटेस्ट Vivo V60 Lite 5G को मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है जिसमें धांसू फीचर्स के साथ-साथ स्टाइलिश डिजाइन मिलता है। वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। आप इस स्मार्टफोन में डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ मल्टी टास्किंग की भी स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ कर पाएंगे। वीवो ने इस स्मार्टफोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
Vivo V60 Lite 5G की कीमत
वीवो ने अपने लेटेस्ट Vivo V60 Lite 5G को दो वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है जिसमें 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज शामिल है। 8GB वाले मॉडल को कंपनी ने NTD 13,990 (लगभग 40,300 रुपये) में वहीं 12GB वाले मॉडल को कंपनी ने NTD 14,990 (लगभग 43,500 रुपये) में लॉन्च किया है। वीवो ने स्मार्टफोन को तीन रंगों के साथ लॉन्च किया है जिसमें Vitality Pink, Titanium Mist Blue और Midnight Black कलर ऑप्शन मौजूद हैं।
Vivo V60 Lite 5G का मार्केट में सीधा मुकाबला OnePlus Nord 5, Samsung Galaxy A56 5G और realme GT 6 जैसे दूसरे कई सारे स्मार्टफोन्स से होने वाला है। लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
Vivo V60 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Vivo V60 Lite 5G में कंपनी ने 6.77 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है। डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- Vivo V60 Lite 5G के डिस्पले में कंपनी ने HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है।
- स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है।
- इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन दी है।
- वीवो के इस स्मार्टफोन में 12GB तक की वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिलता है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
- Vivo V60 Lite 5G में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50+8 MP के सेंसर मिलते हैं।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
- स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
