टेक एंड गैजेट्स

Vivo T4 Pro की लॉन्च टाइमलाइन का हुआ खुलासा, फीचर्स भी आए सामने, जल्द होगी एंट्री

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करनी की तैयारी कर रही है। कंपनी का अपमकिंग फोन Vivo T4 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको शानदार कैमरा सेटअप और दमदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

Image

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में फैंस को मिलेगा तगड़ा कैमरा सेटअप। (फोटो क्रेडिट-Digit)

चीन की दिग्गज कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में पिछले कुछ समय में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीवो अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन ला रहा है जो कि Vivo T4 Pro होगा। इस स्मार्टफोन को लेकर सोशल मीडिया में पिछले काफी दिनों से लीक्स सामने आ रही हैं। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही इसे मार्केट में पेश कर सकता है।

Vivo T4 Pro को लेकर फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से कोई भी आफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन मार्केट में पहले से मौजूद Vivo T3 Pro का सक्सेसर होने वाला है। Vivo T4 Pro की लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स को लेकर नई लीक सामने आई है जिससे इसके बारे में काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन का हुआ खुलासा

Vivo T4 Pro को लेकर टिप्स्टर योगेश बरार की तरफ से जानकारी शेयर की गई है। लीक्स के मुताबिक कंपनी इसी महीने के अंत तक Vivo T4 Pro को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च टाइमलाइ के साथ ही टिप्स्टर ने इसकी कीमत को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को 30,000 रुपये से कम बजट में पेश कर सकती है। अगर कंपनी इस प्राइस ब्रैकेट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करती है तो सैमसंग, ओप्पो, रियलमी और वनप्लस को सीधी टक्कर मिलने वाली है।

लीक्स की मानें तो Vivo T4 Pro में तगड़ा कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का का सेंसर होगा जो कि 3X पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा के साथ दस्तक दे सकता है। Vivo T4 Pro का यह फीचर फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट वाले सेल्फी कैमरे से भी 4K रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

Vivo T3 Pro में मिलते हैं यह फीचर्स

  • Vivo T3 Pro में कंपनी ने 6.77 इंच का एमोलेड पैनल वाला कर्व्ड डिस्प्ले दिया है।
  • डिस्प्ले में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo T3 Pro में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • इस स्मार्टफोन में आपको एआई फीचर्स के साथ IP64 रेटिंग और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article