टेक एंड गैजेट्स

Power Bank है या Power House? 30,000mAh बैटरी वाले पॉवर बैंक से स्मार्टफोन ही नहीं लैपटॉप भी होगा चार्ज

अगर आप पॉवर बैंक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारतीय बाजार में अब एक ऐसे पॉवर बैंक की एंट्री हो चुकी है जिस आप स्मार्टफोन्स के साथ-साथ टैबलेट और लैपटॉप को भी चार्ज कर पाएंगे।

Image

अब आप पॉवर बैंक से फो के साथ साथ लैपटॉप को भी चार्ज कर पाएंगे।

स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और टैबलेट तक हमारे डेली रूटीन लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं। हम लोग किसी न किसी तरह दिनभर स्मार्टफोन से जुड़े रहते हैं। अधिक इस्तेमाल होने की वजह से बैटरी भी जल्द खत्म होती है जिसकी वजह से बार-बार फोन का चार्जिंग पर लगाना पड़ता है। हालांकि अब आपको अपने फोन को अपने से दूर नहीं करना पड़ेगा। Urban कंपनी ने एक ऐसा पॉवरफुल पॉवर बैंक लॉन्च किया है जिससे आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट के साथ-साथ लैपटॉप को भी चार्ज कर पाएंगे।

अगर आप बहुत अधिक ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं और बैटरी खत्म होने से डिस्टर्बेंस होता है तो अब आपकी समस्या खत्म होने वाली है। बाजार में URBAN CAMP और URBAN CAMP 2 की एंट्री हो गई है। दोनों ही पॉवरबैंक में बड़ी क्षमता वाली बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। अगर आप एक ऐसे पॉवर बैंक की तलाश में जिससे आप अपने सभी डिवाइस को चार्ज कर पाएं तो आप इन्हें चेकआउट कर सकते हैं।

URBAN CAMP में आपको 30,000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। वहीं अगर आप URBAN CAMP 2 की तरफ जाते हैं तो इसमें आपको 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। दोनों ही पॉवरबैंक में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है। 30,000mAh बैटरी वाले पॉवरबैंक में आपको 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं URBAN CAMP 2 में कंपनी ने 22.5W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

पॉवर बैंक की कीमत

30,000mAh बैटरी वाले URBAN CAMP को कंपनी ने 3,999 रुपये की कीमत में मार्केट में पेश किया है। वहीं 10,000mAh बैटरी वाले URBAN CAMP 2 को खरीदने के लिए आपको 2199 रुपये खर्च करने होंगे। इन पॉवरबैंक्स को आप URBAN की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीद सकेंगे। इसके अलावा आप इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं।

URBAN Camp के स्पेसिफिकेशन्स

अगर आप बहुत अधिक ट्रेवल करते हैं तो URBAN CAMP आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसकी 30,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आप इसे 65W की फास्ट चार्जिंग से कुछ ही मिनट में फुल चार्ज कर पाएंगे। यह पॉवर बैंक आपके स्मार्टफोन्स के साथ-साथ लैपटॉप और टैबलेट को भी चार्ज कर पाएगा। इस पॉवरबैंक में कंपनी ने डुअल USB- A QC 3.0 पोर्ट और Dual Type-C PD आउटपुट दिया गया है। इस पॉवर बैंक में आपको स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले का भी ऑप्शन मिलता है। कंपनी ने इसे ड्यूरेबल बनाने के लिए इसमें Rugged armored body डिजाइन के साथ पेश किया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article