टेक एंड गैजेट्स

Upcoming Smartphones: अप्रैल में लॉन्च होने जा रहे हैं धमाकेदार स्मार्टफोन्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

अप्रैल 2026 में वीवो से लेकर वनप्लस तक कई स्मार्टफोन्स मेकर अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। अच्छी बात यह है कि लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में बजट से लेकर फ्लैगशिप कैटेगरी तक के डिवाइस शामिल रहने वाले हैं।

Image

भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स।

अप्रैल का महीना भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बस कुछ दिनों का और इंतजार कर लीजिए। आपको स्मार्टफोन के कई नए सारे ऑप्शन मिलने वाले हैं। अप्रैल 2026 में वीवो से लेकर वनप्लस तक कई स्मार्टफोन्स मेकर अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। अच्छी बात यह है कि लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में बजट से लेकर फ्लैगशिप कैटेगरी तक के डिवाइस शामिल रहने वाले हैं।

OnePlus Nord 6 और Nord CE 6

भारतीय बाजार में वनप्लस के स्मार्टफोन्स जमकर पसंद किए जाते हैं। कंपनी अपने फैंस के लिए Nord सीरीज में नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। अपकमिंग स्मार्टफोन Nord 6 होगा। इसमें परफॉर्मेंस के साथ साथ आपको दमदार कैमरा मिलने वाला है। स्मार्टफोन में एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके साथ ही इसमें दमदार चिपसेट भी दिया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

OnePlus Ace 6 Ultra

चीन में लॉन्च होने वाला यह फोन अपने हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जा सकता है। इसमें बड़ा और स्मूद डिस्प्ले, लेटेस्ट चिपसेट और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। OnePlus की Ace सीरीज़ हमेशा से फ्लैगशिप जैसी पावर कम कीमत में देने के लिए मशहूर रही है और यह डिवाइस भी उसी अंदाज में लॉन्च हो सकता है।

Oppo Find X9 Ultra

Oppo फैंस के लिए एक धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ग्राहकों के लिए Find X9 Ultra और X9s Pro अप्रैल के महीने में पेश कर सकता है। ओप्पो के इन दोनों ही स्मार्टफोन खासतौर पर कैमरा सेंट्रिक रहने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग स्मार्टफोन में मल्टी कैमरा सेटअप और हाई मेगापिक्सल सेंसर के साथ जूम टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही इसमें शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी इसे प्रीमियम कैटेगरी में खास बनाते हैं।

Vivo V70 FE

Vivo फैंस के लिए भी अप्रैल का महीना धमाकेदार रहने वाला है। वीवो 2 अप्रैल को Vivo V70 FE लॉन्च करने वाला है। वीवो का यह स्मार्टफोन कैमरा सेंट्रिक होने वाला है। इस स्मार्टफोन में आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलने वाला है।

AI+ Nova 2 Ultra

AI+ Nova 2 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है, जिसमें Nova 2 और Nova 2 Ultra मॉडल शामिल हैं। इन फोनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड फीचर्स मिल सकते हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट और आसान बनाएंगे। यह सीरीज खासकर बजट और लोअर मिड-रेंज यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश की जा सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article