Upcoming Smartphones: स्मार्टफोन कंपनियों के बीच में पिछले कुछ महीनों से बड़ी बैटरी क्षमता वाले फोन्स को लेकर अजीबोगरीब सी जंग छिड़ी हुई है। पिछले कुछ महीने में बाजार में 6000-7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ कई सारे स्मार्टफोन्स की एंट्री हुई है। अब बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन आने वाला है जिसमें आपको पॉवरबैंक जैसी बड़ी बैटरी मिलने वाली है। यह स्मार्टफोन दिग्गज कंपनी ऑनर की तरफ से पेश किया जा सकता है। अगर आप फोन को बार बार चार्ज करके परेशान हो चुके हैं तो Honor के अपकमिंग फोन में 10,000mAh बैटरी मिल सकती है जो आपके ये टेंशन खत्म कर देगा।
Honor के अपकमिंग फोन को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही हैं। लीक्स की मानें तो ऑनर इस समय अपने फैंस के लिए एक ऐसे स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है जिसमें 10,000mAh की बैटरी का इस्तेमाल हो रहा है। लीक्स के मुताबिक ऑनर का यह स्मार्टफोन फिलहाल वेरिफिकेशन स्टेज में है जो कि लॉन्च से पहले का अहम चरण है। अगर यह स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देता है तो इससे गेमर्स, ओटीटी स्ट्रीमिंग लवर्स, स्पोर्ट्स कंटेंट देखने को वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
कंपनी करेगी बड़ा धमाका
टिप्स्टर Digital Chat Station की तरफ से वीबो पर पोस्ट करके यह दावा किया गया है कि ऑनर नया स्मार्टफोन ला रहा है जो कि Dimensity 8500 चिपसेट से लैस होगा और साथ ही इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की तरफ से NPI स्टेज में भेजा गया था। मार्केट में यह पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ दस्तक देगा। ऑनर अपने इस स्मार्टफोन से बाजार में बड़ा धमाका कर सकती है। फिलहाल ऑनर का यह फोन किस नाम से आने वाला है इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।
हैवी टास्क में मिलेगी तगड़ी परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि Dimensity 8500 प्रोसेर 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसके CPU स्ट्रक्चर को कंपनी ने Dimensity 8400 जैसे ही डिजाइन किया है। इस चिपसेट साथ यूजर्स को गेमिंग या फिर ग्राफिक्स से रिलेटड हैवी टास्क में दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है। लीक्स में यह दावा किया जा रहा है कि मीडियाटेक के इस चिपसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 20 लाख से जायाद का बेंचमार्क रिपोर्ट की है। इस चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन रेडमी की तरफ से पेश किया जा सकता है जो कि Redmi Turbo 5 हो सकता है।
