Jio Cheapest Annual Plan: जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी होने के साथ ही मोबाइल यूजर्स की सबसे फेवरेट कंपनी भी है। देशभर में करीब 48 करोड़ लोग जियो की सर्विस इस्तेमाल कर रहे हैं। जियो अपने ग्राहकों की जरूरत और सुविधा का बखूबी ध्यान रखता है। यही वजह है कि कंपनी ने लिस्ट को यूजर्स की जरूरत के हिसाब से अपडेट कर दिया है। कंपनी के पास सस्ते से लेकर महंगे और लॉन्ग टर्म वाले कई सारे प्लान्स (Jio Recharge Plans) मौजूद हैं। अब जियो ने ग्राहकों की एक बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। कंपनी ने 336 दिन तक सिम एक्टिव रखने का सबसे सस्ता जुगाड़ कर दिया है।
मोबाइल फोन्स आज के समय में हर किसी की जरूरत बन चुके हैं लेकिन इन्हें हर महीने रिचार्ज करना पाना लाखों करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ी टेशन भी है। ग्राहकों की इसी समस्या को खत्म करने के लिए जियो ने लिस्ट में लंबे समय तक चलने वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। कंपनी के पास अब 28 दिन से लेकर 365 दिन तक चलने वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप 365 दिन वाला महंगा प्लान नहीं लेना चाहते हैं तो अब इसका भी जुगाड़ हो गया है।
Jio के सस्ते प्लान ने कराई मौज
रिलायंस जियो के जिस प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 2000 रुपये कम है। दरअसल कई ऐसे मोबाइल यूजर्स हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन उन्हें कॉलिंग के साथ साथ डेटा के भी पैसे देने पड़ रहे थे। इसी समस्या को खत्म करने के लिए टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी आफ इंडिया की तरफ से टेलिकॉम कंपनियों को ऐसे प्लान्स लाने के निर्देश दिए गए थे जो सिर्फ वॉयस कॉलिंग ऑफर करते हों। इसी निर्देश के बाद जियो की तरफ से 1748 रुपये का प्लान पेश किया गया था।
बार-बार रिचार्ज का झंझट हुआ खत्म
आप सिर्फ 1748 रुपये खर्च करके कई महीने के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं। जियो अपने ग्राहकों को 1748 रुपये के प्लान में 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इस प्लान को कंपनी ने कुछ समय पहले ही लॉन्च किया है। जियो का यह प्लान कुछ कंडीशन्स के साथ आता है इसलिए यह एक स्पेशल प्लान है जो कई सारे यूजर्स के लिए काफी फायदे मंद साबित हो रहा है।
यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान एक वॉयस एंड एसएमएस ओनली प्लान है। इसलिए अगर आप जियो के ऐसे यूजर हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूर नहीं पड़ती तो आपके लिए यह काफी फायदेमंद रहने वाला है। इस प्लान में कंपनी सभी नेटवर्क यानी एयरटेल, जियो,वीआई और बीएसएनएल के लिए 336 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। इसके साथ ही प्लान में आपको सभी नेटवर्क के लिए फ्री एसएमएस भी मिलते हैं जिससे आप चैटिंग कर सकते हैं। आप 336 दिन में कुल 3600 फ्री एसएमएस कर सकते हैं।
मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
रिलायंस जियो इस सस्ते और किफायती प्लान में भी ग्राहकों को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है। अगर आप टीवी चैनल्स देखते हैं तो इसके लिए आपको जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। इसके साथ ही कंपनी इसमें जियो एआई क्लाउड स्टोरेज की भी सुविधा दे रही है। यह एक कॉलिंग प्लान है इसलिए इसके अतिरिक्त इसमें कोई और सुविधा नहीं मिलती।
