टेक एंड गैजेट्स

अगले महीने भारत में आ रहे हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

स्मार्टफोन मार्केट के लिए नवंबर का महीना बहुत ही गुलजार रहने वाला है। प्रमुख ब्रांड्स अपने नए डिवाइस पेश करेंगे, जिनमें OnePlus 15 जैसी हाई-एंड फ्लैगशिप डिवाइस के साथ Nothing Phone 3a Lite जैसी किफायती स्मार्टफोन भी शामिल हैं।

Image

upcoming smartphone November 2025/photo-oneplus

स्मार्टफोन इंडस्ट्री इस नवंबर (2025) में कई नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च के लिए तैयार है। इस महीने उपयोगकर्ताओं को फ्लैगशिप से लेकर बजट रेंज तक कई नए विकल्प मिलने वाले हैं। प्रमुख ब्रांड्स अपने नए डिवाइस पेश करेंगे, जिनमें OnePlus 15 जैसी हाई-एंड फ्लैगशिप डिवाइस के साथ Nothing Phone 3a Lite जैसी किफायती स्मार्टफोन भी शामिल हैं।

OnePlus 15 सीरीज

OnePlus 15 सीरीज भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च होगी। इस फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, और 7300 mAh बैटरी मिलेगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।

OPPO Find K9 सीरीज

OPPO Find K9 सीरीज की लॉन्चिंग 18 नवंबर को होने वाली है। इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। इसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

iQOO 15

iQOO 15 का लॉन्च 25 नवंबर को होने वाला है। इस स्मार्टफोन में 7000 mAh बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग, और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

Realme GT 8 Pro

Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 2K डिस्प्ले रेजोल्यूशन, और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। इसके अलावा Nothing Phone 3a Lite भी आने वाला है जो कि यह बजट ग्राहकों के लिए होगा और इसकी संभावित कीमत ₹20,000–₹22,000 है।

नवंबर की लॉन्चिंग में Lava Agni 4 5G भी होगा इसमें Dimensity 8350 चिपसेट और 7000 mAh बैटरी होगी। इसके अलावा Vivo X300 Pro भी आने वाला है जिसमें 6.78 इंच डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिपसेट, और 200MP पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article