Upcoming Flagship Phones In India: साल का आखिरी महीने आने वाला है। ऐसे में कई लोग अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने के बारे में सोचने लगे हैं। यदि आप एक नए फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम कुछ शानदार ऑप्शन बता रहे हैं जो जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इन फ्लैगशिप फोन में दमदार कैमरा सेटअप से लेकर पावरफुल प्रोसेसर तक आपको मिलने वाला है। चलिए देखते हैं लिस्ट।
OnePlus 12

Oneplus 12
वनप्लस 12 को क्वालकोम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फोन को 2,600 निट्स और 120Hz रीफ्रेश वाली AMOLED डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। फोन में प्राइमरी कैमरे के लिए बिल्कुल नया Sony LYTIA सेंसर मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में पेरिस्कोप लेंस मिलने का भी दावा है। इस साल के आखिर में या जनवरी 2024 में OnePlus 12 सीरीज को पेश किया जा सकता है।
iQOO 12

iQOO 12
iQOO 12 आधिकारिक तौर पर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा। इस फोन को अगले महीने 12 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एक बिल्कुल नया डिजाइन मिलेगा। फोन में संभवतः 144Hz का ब्राइट AMOLED डिस्प्ले भी हो सकता है, जो 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस हो सकता है। फोन को भारत में लेदर फिनिश में पेश किया जा सकता है।
Vivo X100 Series

Vivo X100 Series
Vivo जल्द ही भारत में Vivo X100 सीरीज पेश करने की तैयारी कर रहा है। वीवो दिसंबर में भारत में X100 और X100 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। सीरीज को दमदार कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। इस सीरीज की खास बात यह है कि इसमें फोटोग्राफी के लिए अलग से प्रोसेसर दिया जाता है, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी जैसा एक्सपीरियंस देता है। यानी कैमरा फोन यूजर्स के लिए यह फोन बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। Vivo X100 Series के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे 4nm डाइमेंशन 9300 चिपसेट से लैस किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S24 Series

Samsung Galaxy S24 series
सैमसंग भी अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी S24 सीरीज को जल्द लॉन्च करने वाला है। भारत में जनवरी के अंत या फरवरी 2024 की शुरुआत में इसके रिलीज होने की उम्मीद है। सीरीज के तहत Galaxy S24, Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra पेश किया जाएगा। गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में 6.8 इंच QHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। सैमसंग की प्रीमियम सीरीज कैमरा और पावर दोनों का दमदार कॉम्बिनेशन होती हैं।
