टेक एंड गैजेट्स

U&i ने लॉन्च किए 50W साउंड, 50 घंटे प्लेबैक और स्मार्ट कॉलिंग जैसे फीचर्स से लैस गैजेट्स, शुरुआती कीमत 499 रुपये

U&i ने UiBS 5085 Partybox स्पीकर, UiSW 8172 Arena स्मार्टवॉच, UiPB 3429 Classy पावर बैंक, TWS 7353 ईयरबड्स, और UiNB 3987 Reactor नेकबैंड को लॉन्च किया है। चलिए जानते है इनकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Image

U&i Tech Accessories

भारत के टेक एक्सेसरीज ब्रांड U&i ने अपनी नई गैजेट्स एक्सेसरीज की रेंज लॉन्च की है, जो रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है। इस लाइनअप में- UiBS 5085 Partybox स्पीकर, UiSW 8172 Arena स्मार्टवॉच, UiPB 3429 Classy पावर बैंक, TWS 7353 ईयरबड्स, और UiNB 3987 Reactor नेकबैंड शामिल हैं ।

कीमत और उपलब्धता

U&i की यह नई टेक्नोलॉजी एक्सेसरीज रेंज भारत में प्रमुख मोबाइल एक्सेसरीज स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। कंपनी चुनिंदा प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।

  • UiBS 5085 (Partybox Series Wireless Speaker)- 2049 रुपये
  • UiPB 3429 (Classy Series Powerbank)- 1649 रुपये
  • UiSW 8172 (Arena Series Smartwatch)- 1349 रुपये
  • TWS 7353 (Classy Series TWS Earbuds)- 799 रुपये
  • UiNB 3987 (Reactor Series Neckband)- 499 रुपये

यूआईबीएस 5085 पार्टी बॉक्स वायरलेस स्पीकर

  • 50W आउटपुट, डॉल्बी बास
  • 6 घंटे बैटरी बैकअप
  • RGB लाइटिंग
  • AUX, USB, TF कार्ड स्लॉट, टाइप-सी चार्जिंग
  • रिमोट और वायर्ड माइक के साथ कराओके सपोर्ट

यूआईपीबी 3429 क्लासी पावरबैंक

  • 20000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग
  • क्वाड आउटपुट, इन-बिल्ट टाइप-सी और लाइटनिंग केबल्स
  • चार प्रीमियम रंग
  • 1 साल की वारंटी

यूआईएसडब्ल्यू 8172 एरिना स्मार्टवॉच

  • 2.5D कर्व्ड HD स्क्रीन
  • IP67 वाटर रेजिस्टेंस
  • स्मूथ-फंक्शन क्राउन, स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट मॉनिटरिंग
  • कॉलिंग, नोटिफिकेशन, फाइंड माय फोन फीचर

टीडब्ल्यूएस 7353 क्लासी टीडब्ल्यूएस

  • 40 घंटे प्लेटाइम, 40ms लो लेटेंसी
  • 12mm ड्राइवर्स, ENC (एनवायरनमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन)
  • गूगल असिस्टेंट और सिरी सपोर्ट
  • IPX4 वाटर और स्वेट रेजिस्टेंस
  • तीन रंग, 1 साल की वारंटी

यूआईएनबी 3987 रिएक्टर नेकबैंड

  • 50 घंटे प्लेबैक, 500 घंटे स्टैंडबाय
  • 10mm ड्राइवर्स, ब्लूटूथ v5.4
  • मैग्नेटिक ईयरबड्स, टाइप-सी चार्जिंग
  • तीन स्टाइलिश रंग
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article