टेक एंड गैजेट्स

Twitter India ने 3 में से 2 ऑफिस किए बंद, बचे सिर्फ 3 कर्मचारी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 17, 2023, 01:34 PM IST

Twittter India ने देश में अपने 3 में से 2 दफ्तरों पर ताला लगा दिया है और अब भारत में कंपनी के स्टाफ में सिर्फ 3 लोग बाकी रह गए हैं। ट्विटर में छंटनी पिछले साल के अंत में की गई थी जिसमें ट्विटर इंडिया ने करीब 200 कर्मचारियों को बाहर निकाला था।

Image

फिलहाल ट्विटर इंडिया के स्टाफ में सिर्फ 3 लोग बाकी रह गए हैं।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में Twitter के 2 ऑफिस बंद
  • स्टाफ में बाकी रह गए सिर्फ 3 लोग
  • 12,000 लोगों का बाहर जाना तय

Twitter India Layoff: दुनियाभर में आईटी कंपनियों द्वारा कर्मचारियों की बड़े पैमानी पर छंटनी की जा रही है और भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट में जहां गूगल द्वारा 453 कर्मचारियों की छंटनी की जानकारी सामने आई है, वहीं अब और भी बड़ी खबर आ चुकी है। ट्विटर इंडिया ने देश में अपने मुंबई और दिल्ली दफ्तर बंद कर दिए हैं और फिलहाल ट्विटर इंडिया के स्टाफ में सिर्फ 3 लोग बाकी रह गए हैं। इनमें ट्विटर कंट्री लीड के अलावा दो अन्य लोग शामिल हैं जो नॉर्थ, ईस्ट, साउथ और वेस्ट रीजन कवर करते हैं।

इन 3 कर्मचारियों को भी वर्क फ्रॉम होम

ट्विटर इंडिया ने भारत में सिर्फ तीन कर्मचारियों को बाकी छोड़ा है और इन्हें भी फिलहाल वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश दिए गए हैं। कुल मिलाकर ये कहना गलत नहीं है कि कंपनी ने भारत में अपने सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इनमें ट्विटर बेंगलुरु ऑफिस के अमूमन इंजीयिर कर्मचारी अब भी काम कर रहे हैं, हालांकि ये सीधा यूनाइटेड स्टेट्स को रिपोर्ट करते हैं औरट्विटर इंडिया टीम का हिस्सा नहीं हैं।

मस्क के आते ही शुरू हआ छंटनी का दौर

टेस्ला और स्पेसएक्स वाले एलोन मस्क ने 2022 के अंत में 44 बिलियन डॉलर देकर ट्विटर को खरीद लिया है। मस्क के ट्विटर में आते ही छंटनी की गाज कर्मचारियों पर गिरी है जहां दुनियाभर के साथ भारतीय कर्मचारियों को भी रातों-रात कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसी समय कंपनी ने भारत के 200 कर्मचारियों को ट्विटर से बाहर निकाल दिया था और अब इन दफ्तरों पर भी कंपनी ने ताला लगा दिया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article