Vivo Y18i: वीवो ने अपने सबसे किफायती फोन वीवो Y18i को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 7999 रुपये की कीमत में आता है। इस फोन के साथ 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मिलता है। वीवो के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 5,000mAh की बैटरी और HD+ डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। फोन में Unisoc T612 चिपसेट और IP54 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है। वीवो Y18i दो कलर ऑप्शन- जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक में आता है।
Vivo Y18i Specifications: स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले
नया Vivo Y सीरीज स्मार्टफोन 6.56 इंच HD+ LCD डिस्प्ले में आता है। डिस्प्ले के साथ (1,612 × 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Unisoc T612 चिपसेट, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। रैम को 8 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ओटीजी, एफएम रेडियो और यूएसबी 2.0 पोर्ट शामिल हैं। पानी और धूल से बचावे के लिए फोन में IP54 रेटिंग भी मिलती है।
Vivo Y18i Camera,Battery: कैमरा और बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो Y18i में रियर फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं फोन में 5,000mAh की बैटरी है। फोन को कंपनी की भारत वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है ।
