टेक एंड गैजेट्स

टिम कुक जल्द छोड़ सकते हैं Apple, रिटायरमेंट को लेकर हो रही चर्चा

टिम कुक, जिन्होंने इस महीने 65 वर्ष पूरे किए, 2011 में स्टीव जॉब्स के निधन के बाद सीईओ बने थे। उनके नेतृत्व में ऐप्पल की वैल्यूएशन लगभग 350 बिलियन डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

Image

Tim Cook/Photo-Apple

ऐप्पल के सीईओ टिम कुक अगले साल पद छोड़ने की तैयारी में हैं। फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने अगले अर्निंग्स रिपोर्ट (देर जनवरी) से पहले नए सीईओ की घोषणा की उम्मीद नहीं कर रही है, क्योंकि यह अवधि कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण हॉलिडे क्वार्टर को कवर करती है।

सूत्रों के अनुसार, साल की शुरुआत में संभावित घोषणा नए नेतृत्व दल को जून में होने वाले डेवलपर कॉन्फ्रेंस और सितंबर में iPhone 18 लॉन्च जैसे बड़े इवेंट्स से पहले खुद को स्थापित करने का समय देगी, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि समय में बदलाव संभव है।

रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान सीईओ टिम कुक की जगह जॉन टर्नस, जो ऐप्पल के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट ऑफ हार्डवेयर इंजीनियरिंग हैं, ले सकते हैं, हालांकि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह ट्रांजिशन कंपनी के मौजूदा प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है, क्योंकि ऐप्पल इस साल iPhone की मजबूत हॉलिडे सेल्स की उम्मीद कर रहा है।

टिम कुक, जिन्होंने इस महीने 65 वर्ष पूरे किए, 2011 में स्टीव जॉब्स के निधन के बाद सीईओ बने थे। उनके नेतृत्व में ऐप्पल की वैल्यूएशन लगभग 350 बिलियन डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

पिछले महीने के मजबूत नतीजों के बावजूद, ऐप्पल के शेयर इस साल करीब 12% ही बढ़े हैं, जबकि Alphabet, Nvidia और Microsoft जैसी कंपनियां AI बूम के चलते काफी आगे निकल गई हैं। इसी साल ऐप्पल में कई वरिष्ठ स्तर पर बदलाव भी देखने को मिले, लंबे समय से CFO रहे लूका मेस्त्री ने अपना पद छोड़ा, वहीं COO जेफ विलियम्स भी जुलाई में पद छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

कुक पहले भी साफ कर चुके हैं कि वे आंतरिक उम्मीदवार को ही अपना उत्तराधिकारी बनाना पसंद करेंगे। 2023 के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मुझे यहां रहना पसंद है और मैं अपने जीवन की कल्पना इसके बिना नहीं कर सकता, इसलिए मैं काफी समय तक यहां रहूंगा।”

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article