टेक एंड गैजेट्स

Meta Vs X: व्हाट्सएप चीफ ने एलन मस्क के दावे को बताया गलत, बोले- ये जानकारी बिल्कुल गलत

WhatsApp head On Elon Musk: व्हाट्सएप प्रमुख की ओर से इस दावे का पूरी खंडन किया गया है। उसने मस्क की आलोचना करते हुए कि उनका दावा पूरी तरह से गलत है। कैथकार्ट ने कहा, "कई लोगों की ओर से ऐसा पहले भी कहा जा चुका है, लेकिन मैं आप सभी को दोबारा बताना चाहता हूं कि ये जानकारी सही नहीं हैं।"

Image

Elon musk and Will Cathcart

WhatsApp head On Elon Musk: व्हाट्सएप चीफ विल कैथकार्ट ने यूजर्स का डेटा शेयर करने के एलन मस्क के दावे का खंडन करते हुए कहा कि ये जानकारी बिल्कुल गलत है। बता दें, पिछले हफ्ते मस्क की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर की गई एक पोस्ट में लिखा गया था कि व्हाट्सएप हर रात अपने यूजर्स के डेटा को एक्सपोर्ट करता है, लेकिन लोग अभी भी ये सोचते हैं कि ये पूरी तरह से एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है।

मस्क के दावे को बताया गलत

व्हाट्सएप प्रमुख की ओर से इस दावे का पूरी खंडन किया गया है। उसने मस्क की आलोचना करते हुए कि उनका दावा पूरी तरह से गलत है। कैथकार्ट ने कहा, "कई लोगों की ओर से ऐसा पहले भी कहा जा चुका है, लेकिन मैं आप सभी को दोबारा बताना चाहता हूं कि ये जानकारी सही नहीं हैं। हम यूजर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता पर लेते हैं और इस वजह से हम सभी मैसेज को एंड-टू-एंड इंक्रिप्ट करते हैं। हर रात वे सभी मैसेज हमारे पास नहीं आते हैं।"

मिलता है एंड-टू-एंड इंक्रिप्शन- कैथकार्ट

आगे कैथकार्ट ने यूजर्स को सलाह देते हुए कहा कि अगर आप अपने मैसेज का बैकअप करना चाहते हैं तो आप अपने क्लाउड प्रोवाइडर की सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें भी आपको एंड-टू-एंड इंक्रिप्शन मिलेगा। कई सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से कैथकार्ट की पोस्ट का जवाब दिया गया। एक यूजर ने लिखा कि मस्क ने मैसेज के बारे में कुछ नहीं कहा है, वे तो सिर्फ डेटा के बारे में कह रहे थे।

अन्य यूजर्स ने लिखा- आप गुमराह कर रहे

यूजर ने लिखा, "मस्क ने यूजर्स के डेटा के बारे में कहा था। उन्होंने मैसेज को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।" अन्य यूजर्स ने कहा, "मेटा के डेटा एक्सपोर्ट करने को लेकर पोस्ट था। मेटा, टेलीकॉम सेवा प्रोवाइडर की तरह सूचना एकत्रित करता है और विल कंटेंट के बारे में बात कर रहे हैं। ये बयान बिना किसी दिशा वाला लग रहा है और यह मेटा के काम करने का तरीका है।" एक अन्य यूजर्स ने लिखा, "आप गुमराह कर रहे हैं। ये यूजर्स के डेटा के बारे में है जिसमें मेटाडेटा शामिल है, न कि मैसेज।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article