5G In India: 5G की लॉन्चिंग भारत में हो गई है। जियो और एयरटेल ने देश के कुछ हिस्सों में 5G सेवओं की शुरुआत कर दी है। Airtel की 5G सेवाएं 8 शहरों में वहीं जियो की 5G सेवाएं 4 शहरों में मौजूद हैं। लेकिन, आपको बता दें कि Airtel या Jio की 5G सेवाओं का आनंद सभी स्मार्टफोन्स में नहीं लिया जा सकता है।
केवल 5G नेटवर्क सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स में ही जियो और एयरटेल की 5G सेवाएं चलेंगी। सीधे शब्दों में कहें तो जिन यूजर्स के पास अभी 2G, 3G या 4G स्मार्टफोन्स हैं। उनके फोन में 5G सर्विसेज नहीं चलेंगी। ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि आपके फोन में 5G का सपोर्ट है या नहीं तो इसे चेक करने का तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।
आपके फोन में 5G का सपोर्ट है या नहीं? ऐसे करें चेक
- पहले अपने फोन में जाएं और Settings ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद Wi-Fi & Network ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब SIM & Network ऑप्शन पर जाएं।
- इसके बाद आपको Preferred network type ऑप्शन में एक लिस्ट नजर आएगी।
- अगर आपके फोन में 5G का सपोर्ट होगा। तो आपको 2G/3G/4G/5G लिखी हुई लिस्ट दिखेगी।
- अगर आप उन शहरों में हैं जहां एयरटेल और जियो की 5G सेवाएं उपलब्ध हैं। तो आप आसानी से 2G/3G/4G/5G ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।
यानी कुल मिलाकर आपको 5G सर्विसेज को एक्सेस करने के लिए एक 5G फोन की जरूरत होगी। बाजार में ढेरों स्मार्टफोन कंपनियां हैं जो 5G स्मार्टफोन्स ऑफर करती हैं। रियलमी जैसी एक दो पॉपुलर कंपनियों ने 10,000 रुपये के अंदर ही 5G फोन लाने की बात कही है। फिलहाल 5G स्मार्टफोन्स को 15 हजार रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है।
