टेक एंड गैजेट्स

4G-5G के बाद अब भारत में आने वाली है 6G की आंधी, जानें कब तक पूरा होगा काम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 3, 2023, 06:10 PM IST

टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने Bharat 6G Allinance की शुरूआत कर दी है और जल्द से जल्द इस सर्विस को भारत लाने का प्लान बनाया है। इसमें पब्लिक से लेकर प्राइवेट सैक्टर्स के अलावा कई विभाग साथ काम करेंगे।

Image

6जी अलायंस के अंतर्गत पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर और कई सारे विभाग जोड़े गए हैं।

Photo : ET Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 5जी के अब भारत में 6जी की तैयार
  • अश्विनी वैष्णव ने बनाया 6जी अलायंस
  • 2030 तक भारत में शुरु होगी सर्विस!

Bharat 6G Alliance: भारत में 5जी के बाद अब तेजी से 6जी को लाने की तैयारी चल रही है जिसपर ताजा जानकारी टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उपलब्ध कराई है। 6जी सर्विस जल्द से जल्द भारत लाने के लिए एक अलायंस भी बनाया जा चुका है जो देश में नई टेलीकॉम टेक्नोलॉजी लाने और 6जी सर्विस पर काम करेगा। गौरतलब है कि देश तेजी से तकनीक के मामले में बहुत आगे बढ़ा है और अब इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए भी हमें तैयार रहना चाहिए। इस 6जी अलायंस के अंतर्गत पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर और कई सारे विभाग जोड़े गए हैं।

पीएम मोदी ने पेश किया था विजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल मार्च में 6जी विजन डॉक्यूमेंट पेश किया था जिसके बाद से ही इस सर्विस को भारत लाने की रफ्तार बढ़ी थी। इसके लिए टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान भी इसी समय किया गया था, हालांकि फिलहाल ये प्रारंभिक दौर में है और इसे भारत में शुरू के लिए कम से कम 5-6 साल लगेंगे। भारत 6जी अलायंस में पीएम मोदी के विजन को सरकार 2030 तक पूरा करने के प्रयास में लग गई है।

अर्थव्यवस्था में आएगा बड़ा सुधार!

भारत की इकोनॉमी को भी 2025 तक 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने करने का प्रयार सरकार कर रही है, ऐसे में अगर साल 2030 तक देश में 6जी सर्विस आ जाती है तो ये एक बड़ी कामयाबी होगी। इससे भारत निश्चित तौर पर बाकी अधिकांश देशों से पहले इस सर्विस को लॉन्च करने वाला राष्ट्र बन जाएगा। कुल मिलाकर 6जी सर्विस भारत लाने की कवायद अब तेज हो चुकी है। अश्विनी वैष्णव द्वारा इस अलायंस का गठन और पीएम मोदी का इस बारे में पहले ही किया जा चुका ऐलान इस राह में बड़ा कदम हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article