टेक एंड गैजेट्स

गेमिंग यूजर्स की मौज! 15,999 में लॉन्च हुआ 144Hz रिफ्रेश रेट, 64MP कैमरे वाला धांसू स्मार्टफोन

Tecno Pova Cuvre 5G: टेक्नो पोवा कर्व 5G में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें रियर में 64MP Sony IMX682 सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में आगे की तरफ 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Image

Tecno Pova Cuvre 5G

Tecno Pova Cuvre 5G: यदि आप कम कीमत में दमदार गेमिंग फोन का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। टेक्नो ने 16000 रुपये की कीमत में अपने नए टेक्नो पोवा कर्व 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। टेक्नो पोवा कर्व 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट चिपसेट और IP64-रेटेड बिल्ड के साथ आता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Tecno Pova Cuvre 5G price: भारत में कीमत

टेक्नो पोवा कर्व 5G को गीक ब्लैक, मैजिक सिल्वर और नियॉन स्यान कलर में पेश किया गया है। फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है। यह ऑफलाइन चैनलों के जरिए भी उपलब्ध होगा।

Tecno Pova Cuvre 5G specifications: टेक्नो पोवा कर्व 5G स्पेसिफिकेशन

टेक्नो पोवा कर्व 5G में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, (1,080x2,436 पिक्सल), स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.8 प्रतिशत और पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 5 कोटिंग है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट चिपसेट, 8GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

मिलता है 64MP का कैमरा

फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें रियर में 64MP Sony IMX682 सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में आगे की तरफ 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Pova Curve 5G में 5,500mAh की बैटरी शामिल है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पानी और धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और NFC का भी सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article