टेक एंड गैजेट्स

समोसे कचोड़ी की तरह बिका भारत का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन, अब भी लाइन में खड़े ग्राहक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 23, 2023, 06:20 PM IST

Tecno Phantom V Fold 5G Smartphone: टेक्नो ने पिछले महीने भारत में अपना किफायती फोल्डेबल फैंटम वी फोल्ड 5G लॉन्च किया था, जिसकी हाल ही प्री-बुकिंग शुरू की गई है। जो 27 अप्रैल तक चलेगी। प्रीमियम क्वालिटी वाले मेड इन इंडिया फोल्डेबल फोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Image

Tecno Phantom V Fold 5G

Photo : Twitter

Tecno Phantom V Fold 5G Smartphone: टेक्नो ने पिछले महीने भारत में अपना किफायती फोल्डेबल फैंटम वी फोल्ड 5G लॉन्च किया था, जिसकी हाल ही प्री-बुकिंग शुरू की गई है। जो 27 अप्रैल तक चलेगी। प्रीमियम क्वालिटी वाले मेड इन इंडिया फोल्डेबल फोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक ये फोन सोल्ड आउट हो चुका है। यदि आप टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 5G फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसकी प्री-बुकिंग हर दिन सुबह 10 बजे से 27 अप्रैल तक कर सकते हैं। भारत में फोन 88,888 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।

इस मेड इन इंडिया फोल्डेबल फोन को प्री-बुकिंग के दौरान शानदार ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका है। कंपनी 10 लकी प्री बुकिंग करने वाले ग्राहकों को टेक्नो की इयरबड्स देने का भी दावा कर रही है। तो आइए जानते हैं कि इस पर क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं? साथ ही जानते हैं कि इसकी पहली बिक्री कब से शुरू होगी?

टेक्नो फैंटम वी फोल्ड पर मिले रहे ये ऑफर्स

अगर आप रिटेल स्टोर से फैंटम वी फोल्ड 5G की प्री-बुकिंग करते हैं तो इस पर अलग ऑफर है। प्री-बुकिंग पर 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन्स हैं। आप 3,704 रुपये की शुरुआत कीमत के साथ मंथली किस्त में फोन ले सकते हैं। इसके अलावा सीमित स्टॉक के लिए 5000 रुपये का फ्री गिफ्ट, 6 महीने के अंदर एक बार स्क्रीन बदलने की फ्री सुविधा, पिक एंड ड्रॉप सेवा फ्री, 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और इसमें HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ उपलब्ध 5,000 रुपये का कैश बैक ऑफर भी शामिल है।

स्मार्टफोन में एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद

वहीं, अगर आप अमेजन फोन फैंटम वी फोल्ड 5G की प्री-बुकिंग करते हैं तो इसमें आपको प्रतिमाह 3704 रुपये की ईएमआई के साथ 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा फ्री सुविधा, पिक एंड ड्रॉप सेवा फ्री और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलती है। इतना ही नहीं, फैंटम वी फोल्ड के साथ किसी भी स्मार्टफोन एक्सचेंज पर एक्स्ट्रा 8000 रुपये एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। ऐसे में फोन की खरीद पर आप 8 हजार की छूट पा सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article