Suniel Shetty Food Delivery App Waayu: एक्टर सुनील शेट्टी ने वायु (Waayu) नाम का फूड डिलीवरी ऐप लॉन्च किया है। दावा है कि इसमें शून्य कमीशन यानी कमीशन चार्ज नहीं होगा। ऐप होटल, रेस्तरां और कैटरिंग (HORECA) व्यवसायों को बिना किसी कमीशन के इस ऐप रजिस्टर्ड कर सकेंगे।
फूड डिलीवर ऐप वायु सोमवार से मुंबई में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसे तकनीकी उद्यमी अनिरुद्ध कोटगिरे और डेस्टेक होरेका के मंदार लांडे ने डेवलप किया है। यह अन्य उद्योग निकायों के अलावा, मुंबई स्थित इंडियन होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन (AHAR) द्वारा समर्थित है। कंपनी के मुताबिक एक्टर और होटल बिजनेसमैन सुनील शेट्टी इसके ब्रांड एंबेसडर होंगे साथ ही वो इसके इन्वेस्टर भी हैं।
ऐसे कर पाएंगे पेमेंट
वायु ऐप से कस्टमर बचे हुए पेमेंट को तुरंत और सीधे Paytm , Google Pay, UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के जरीए अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे। इसमें कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प भी मिलेगा। रेस्तरां फूड डिलावरी के लिए ग्रैब,डुंजो या खुद के कर्मचारियों को इसमें लगा सकते हैं। वायु ऐप एक खास प्लेटफॉर्म भी पेश करेगा जो रेस्तरां को ऑर्डर वर्कफ़्लो को स्वचालित करके ऑर्डर प्रबंधित करने में सक्षम करेगा, उद्योग निकाय ने कहा। डेस्टेक होरेका नाम से शामिल, ऐप की स्थापना अनिरुद्ध कोटगिरे और मंदार लांडे ने की है।
एप पर 1000 से अधिक रेस्टरां रजिस्टर्ड
ऐप प्रति-ऑर्डर के आधार पर कमीशन नहीं लेगा, लेकिन इंट्रोडक्टरी प्राइस के रूप में 1,000 रुपये प्रति माह हर आउटलेट से लेगा। जिसे बाद में बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया जाएगा। ऐप में वर्तमान में 1,000 से अधिक रेस्तरां लिस्टिंग हैं, जो अगले तीन महीनों में मुंबई और पुणे में बढ़कर 10,000 तक पहुंचने का अनुमान है। इसकी सर्विस अभी मुंबई में है, कंपनी पूरे भारत के अन्य मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों में भी विस्तार करना चाहती है। बता दें कि यह कदम उस समय आया है जब फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो और स्विगी (Swiggy) ज्यादा कमीशन ले रहे हैं। हाल ही में, मुंबई के कई भोजनालय इसकी शिकायत की थी।
