टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर स्टूडियो क्वालिटी में कॉलिंग, आ रहा है नया Noise Cancellation फीचर

इस फीचर की खास बात यह है कि यह ऑडियो प्रोसेसिंग डिवाइस पर ही करेगा, यानी आवाज को फिल्टर करने का काम फोन के माइक्रोफोन स्तर पर होगा। इससे WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यूजर्स की प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।

Image

whatsapp Noise Cancellation

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के स्वामित्व वाला यह ऐप वॉइस और वीडियो कॉल के लिए इन-बिल्ट नॉइज कैंसलेशन फीचर पर काम कर रहा है।

बैकग्राउंड शोर से मिलेगी राहत

WhatsApp के इस नए फीचर का मकसद कॉल के दौरान आने वाले बैकग्राउंड नॉइज को कम करना है। इसमें ट्रैफिक की आवाज, हवा की आवाज या आसपास की बातचीत जैसे शोर को फिल्टर किया जाएगा, जिससे कॉल के दौरान आवाज ज्यादा साफ सुनाई देगी। यह फीचर खासतौर पर शोर-शराबे वाले माहौल में काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

बीटा वर्जन में दिखा नया फीचर

यह फीचर हाल ही में WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.11.8 में देखा गया है। फिलहाल यह डेवलपमेंट स्टेज में है और आने वाले अपडेट्स में इसे रोलआउट किया जा सकता है। पहले इसे चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए टेस्ट किया जाएगा, उसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

डिफॉल्ट रहेगा ऑन, लेकिन होगा ऑप्शनल

रिपोर्ट के अनुसार, नॉइज कैंसलेशन फीचर कॉल के दौरान डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा। स्क्रीन पर इसका नोटिफिकेशन भी दिखाई देगा। हालांकि, यूजर्स चाहें तो इसे कॉल के दौरान सेटिंग्स में जाकर बंद भी कर सकते हैं।

प्राइवेसी पर नहीं पड़ेगा असर

इस फीचर की खास बात यह है कि यह ऑडियो प्रोसेसिंग डिवाइस पर ही करेगा, यानी आवाज को फिल्टर करने का काम फोन के माइक्रोफोन स्तर पर होगा। इससे WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यूजर्स की प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।

कब होगा लॉन्च?

फिलहाल कंपनी ने इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि इसे चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा और सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article