टेक एंड गैजेट्स

Spacex Starship Launch: लॉन्च होने के 4 मिनट के अंदर ही आसमान में फटा दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट स्टारशिप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 20, 2023, 08:46 PM IST

Spacex Starship Launch: लॉन्चिंग के चार मिनट के अंदर ही स्टारशिप आसमान में ही फट गया और कई टुकड़ों में बंट गया। इस विशालकाय रॉकेट को टेक्सास के बोका चिका में निजी स्पेसएक्स स्पेसपोर्ट स्टारबेस से सुबह 8:33 बजे केंद्रीय समय (1333 जीएमटी) पर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।

Image

Spacex Starship Launch: लॉन्चिंग के बाद आसमान में फटा स्टारशिप (फोटो- @elonmusk)

KEY HIGHLIGHTS
  • एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने किया है स्टारशिप का निर्माण
  • स्टारशिप का टेस्ट एक बार पहले भी चल चुका थाट
  • हवा में उड़ने के कुछ मिनट के भीतक ही नष्ट हुआ रॉकेट

Spacex Starship Launch: एलन मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसएक्स ने गुरुवार को दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट- स्टारशिप को लॉन्च किया। इस रॉकेट की लॉन्चिंग तो ठीक रही, लेकिन जैसे ही यह हवा में ऊपर उठा, गड़बड़ी का अहसास होने लगा।

स्पेसएक्स ने किया है इसका निर्माण

लॉन्चिंग के चार मिनट के अंदर ही स्टारशिप आसमान में ही फट गया और कई टुकड़ों में बंट गया। स्पेसएक्स की स्टारशिप को मंगल ग्रह या फिर अन्य किसी ग्रह पर भेजने के लिए डिजाइन किया गया है। इस रॉकेट को दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है।

यहां हुआ रॉकेट फेल

इस विशालकाय रॉकेट को टेक्सास के बोका चिका में निजी स्पेसएक्स स्पेसपोर्ट स्टारबेस से सुबह 8:33 बजे केंद्रीय समय (1333 जीएमटी) पर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। स्टारशिप को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद बूस्टर से अलग होना था, लेकिन यह बूस्टर से अलग नहीं हो पाया और रॉकेट में विस्फोट हो गया।

एक बार टल चुका था टेस्ट

एलन मस्क की कंपनी मैक्सिको की सीमा के पास टेक्सास के दक्षिणी सिरे से लगभग 400 फुट (120 मीटर) लंबे स्टारशिप रॉकेट से अंतरिक्ष की यात्रा कराने का लक्ष्य बना रही थी। रॉकेट में कोई व्यक्ति या उपग्रह नहीं था। रॉकेट को प्रक्षेपित करने की स्पेसएक्स की पहली कोशिश सोमवार को उसमें ईंधन भरने के दौरान वॉल्व में गड़बड़ी के बाद टालनी पड़ी थी।

जुटे थे भारी संख्या में लोग

बोका चिका समुद्र तट स्थित लॉन्च पैड से कुछ मील दूर साउथ पैडर आइलैंड में बड़ी संख्या में लोग इस प्रक्षेपण को देखने के लिए जुटे थे। स्पेसएक्स का नया रॉकेट अब तक का सबसे बड़ा व शक्तिशाली रॉकेट था। बृहस्पतिवार को अपनी पहली परीक्षण उड़ान पर यह दुनिया की परिक्रमा करने के प्रयास के तहत साउथ टेक्सॉस के आसमान में पहुंचा। एलन मस्क की कंपनी ने मैक्सिको की सीमा के पास टेक्सॉस के दक्षिणी सिरे से लगभग 120 मीटर स्टारशिप रॉकेट को प्रक्षेपित किया। उड़ने के तुरंत बाद बूस्टर को अलग करने और मेक्सिको की खाड़ी में गिराने की योजना थी, लेकिन अंतरिक्ष यान हवाई के पास प्रशांत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article