टेक एंड गैजेट्स

Sony ने लॉन्च किए खूबसूरत डिजाइन वाले दो स्मार्टफोन, फीचर्स जीत लेंगे दिल

Sony Xperia 1 VI, Sony Xperia 10 VI: फ्लैगशिप सोनी एक्सपीरिया 1 VI (Sony Xperia 1 VI) में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच OLED डिस्प्ले है और इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। इसमें 48MP+12MP +12MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

Image

Sony Xperia 1 VI

Sony Xperia 1 VI, Sony Xperia 10 VI: स्मार्टफोन ब्रांड सोनी ने अपने दो नए फ्लैगशिप फोन सोनी एक्सपीरिया 1 VI, सोनी एक्सपीरिया 10 VI को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन को युरोपीय मार्केट में पेश किया गया है। दोनों फोन दमदार कैमरा, डिस्प्ले और खूबसूरत डिजाइन में आते हैं। फ्लैगशिप सोनी एक्सपीरिया 1 VI (Sony Xperia 1 VI) में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच OLED डिस्प्ले है और इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। इसके इसके विपरीत, सोनी एक्सपीरिया 10 VI (Sony Xperia 10 VI) किफायती कीमत में आता है। इसमें 6.1 इंच की छोटी स्क्रीन मिलती है।

Sony Xperia 1 VI, Sony Xperia 10 VI price: कितनी है कीमत

सोनी एक्सपीरिया 1 VI की शुरुआती कीमत EUR 1,299 (लगभग 1,17,400 रुपये) और सोनी एक्सपीरिया 10 VI के 8GB RAM + 128GB मॉडल की शुरुआती कीमत EUR 349 (लगभग 31,000 रुपये) है। हालांकि, अब तक इन डिवाइस को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।

Sony Xperia 1 VI Specifications: क्या है खासियत

  • डिस्प्ले- 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) OLED डिस्प्ले, 120 Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट
  • सॉफ्टवेयर- एंड्रॉयड 14
  • रैम और स्टोरेज- 12GB रैम, 256GB स्टोरेज
  • रियर कैमरा- 48MP+12MP +12MP
  • फ्रंट कैमरा- 12MP
  • बैटरी और चार्जिंग- 5,000mAh, 30W फास्ट चार्जिंग

Sony Xperia 10 VI Specifications: क्या है खासियत

  • डिस्प्ले- 6.1 इंच की फुल-एचडी+, 60Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट
  • सॉफ्टवेयर- एंड्रॉयड 14
  • रैम और स्टोरेज- 8GB रैम, 128GB
  • रियर कैमरा- 48MP+8MP
  • फ्रंट कैमरा- 8MP
  • बैटरी और चार्जिंग- 5,000mAh, 30W फास्ट चार्जिंग
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article