टेक एंड गैजेट्स

भारत में अब स्मार्टफोन भी होंगे महंगे, इस कंपनी के फोन से हो सकती है शुरुआत

ग्लोबल स्तर पर HBM और DDR5 DRAM चिप्स की मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे इनके दाम भी ऊपर गए हैं। इसका सीधा असर स्मार्टफोन निर्माताओं की प्रोडक्शन कॉस्ट पर पड़ रहा है। यही कारण है कि Samsung जैसी कंपनियां कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

Smartphones will now become more expensive in India soon

photo-canva

अभी तक सिर्फ रिचार्ज प्लान के महंगे होने की ही बात हो रही थी लेकिन अब स्मार्टफोन भी भारत में महंगे होने वाले हैं। Samsung जल्द ही अपने नए Galaxy A-Series स्मार्टफोन्स Galaxy A07 5G, Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने की तैयारी में है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नए बजट और मिड-रेंज फोन्स को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन एक नई लीक ने भारतीय बाजार में इन स्मार्टफोन्स की कीमतों को लेकर अहम जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung अपने Galaxy A-Series स्मार्टफोन्स की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी कर सकता है।

Galaxy A-Series की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि Samsung भारत में अपने Galaxy A-Series पोर्टफोलियो की कीमतें बढ़ाने जा रहा है। लीक के अनुसार, अधिकतर मॉडल्स की कीमत में करीब 1,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। वहीं, इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A56 5G सबसे ज्यादा महंगा हो सकता है, जिसकी कीमत में लगभग 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की बात कही जा रही है।

Galaxy A56 5G की मौजूदा कीमतें

फिलहाल Samsung की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर Galaxy A56 5G अपनी लॉन्च कीमत पर ही लिस्टेड है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट 41,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 44,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर लीक सही साबित होती है, तो आने वाले दिनों में इन सभी वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं।

कीमत बढ़ने की वजह क्या है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy A-Series स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत हो सकती है। ग्लोबल स्तर पर HBM और DDR5 DRAM चिप्स की मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे इनके दाम भी ऊपर गए हैं। इसका सीधा असर स्मार्टफोन निर्माताओं की प्रोडक्शन कॉस्ट पर पड़ रहा है। यही कारण है कि Samsung जैसी कंपनियां कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

अन्य कंपनियों पर भी पड़ सकता है असर

अगर Samsung ने मेमोरी चिप्स की महंगाई के चलते कीमतें बढ़ाईं, तो आने वाले समय में अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स भी इसी रास्ते पर चल सकते हैं। खासकर मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है।

नए Galaxy A-Series फोन्स का लॉन्च टाइमलाइन

लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy A07 5G को इसी महीने के अंत या जनवरी की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। यह लॉन्च Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से पहले होने की उम्मीद है। वहीं, Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G के फरवरी 2026 में लॉन्च होने की संभावना है, जो कि Samsung की सामान्य मार्च लॉन्च टाइमलाइन से थोड़ा पहले होगा।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article