टेक एंड गैजेट्स

30,000mAh बैटरी, 200MP कैमरे वाला स्मार्टफोन, एक बार चार्ज करो और महीने भर की टेंशन दूर

Energizer P30K Apex की सबसे बड़ी खास बात इसकी बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो लंबी लंबी यात्राएं करते हैं और जिन्हें कई दिनों तक चलने वाली बड़ी बैटरी चाहिए।

Image

स्मार्टफोन को बार-बार चार्ज करने झंझट होगी खत्म। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आजकल के स्मार्टफोन पूरी तरह से एडवांस हो चुके हैं। अब लगभग हर एक स्मार्टफोन में 5000mAh से बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। पहले की तुलना में अब स्मार्टफोन्स में बैटरी क्षमता काफी बढ़ चुकी है। हालांकि इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी दिन दो तीन बार स्मार्टफोन का चार्जिंग में लगाना ही पड़ जाता है। अगर आप भी बार बार स्मार्टफोन को चार्ज करके थक चुके हैं तो अब आपकी ये परेशान खत्म होने वाली है। एक ऐसा स्मार्टफोन आने वाला है जो जिसमें आपको 30,000mAh की बैटरी मिलने वाली है।

जी हां, आपने सही सुना अब आपको जल्द ही बाजार में 30,000mAh बैटरी क्षमता वाला फोन देखने को मिलेगा। आप इसे सिर्फ एक बार फुल चार्ज कीजिए और फिर एक महीने तक के लिए टेंशन फ्री हो जाएं। इनवर्टर जैसी पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन को Energizer लेकर आ रहा है। कंपनी एक बार फिर से स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी की तरफ से जल्द ही Energizer P30K Apex नाम का रग्ड स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है।

Energizer P30K Apex की सबसे बड़ी खास बात इसकी बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो लंबी लंबी यात्राएं करते हैं और जिन्हें कई दिनों तक चलने वाली बड़ी बैटरी चाहिए। अगर कंपनी की तरफ से किए जा रहे क्लेम सही साबित होते हैं तो यह बाजार में मौजूद सबसे लंबे समय तक चलने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हो सकता है।

एक महीने का स्टैंड बाय टाइम

Energizer P30K Apex में 30,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में काफी लंबा बैकअप दे सकती है। कंपनी के मुताबिक यह फोन स्टैंडबाय या हल्के इस्तेमाल में करीब एक महीने तक चल सकता है। इतनी बड़ी बैटरी को देखते हुए इसमें 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए काम करेगा।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Energizer P30K Apex में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इस हार्डवेयर के साथ यह फोन रोजमर्रा के ऐप्स चलाने, मल्टीटास्किंग करने और सामान्य गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है।

200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर

इस स्मार्टफोन में आपको 6.95 इंच का आईपीएस पैनल वाला डिस्प्ले मिलेगा। बड़ी बैटरी के साथ ही इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 50+5 मेगापिक्सल के दो और सेंसर भी दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। धूल और पानी से सेफ रखने के लिए इसमें IP69K रेटिंग दी जा सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article