Happy Shree Ram Mandir Wishes Images, Whatsapp Messages, Quotes: अयोध्या में राम मंदिर का बहुप्रतीक्षित अभिषेक समारोह आ गया है। 22 जनवरी यानी आज रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान किया जाएगा। पूरे देश में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारत में श्री राम मंदिर का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। यदि आप भी सोशल मीडिया पर श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम श्री राम मंदिर की शुभकामनाएं फोटो, व्हाट्सएप मैसेज, कोड्स और स्टिकर डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं। चलिए जानते हैं।
Happy Shree Ram Mandir Wishes Stickers: अपनी फोटो से दें शुभकामनाएं
यदि आप श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं स्टिकर के जरिए देना चाहते हैं तो अपनी फोटो को स्टिकर बनाकर भेज सकते हैं। सबसे पहले आपको व्हाट्सएप वेब पर जाना है और जिसको आप स्टिकर भेजना चाहते हैं, कि चैट विंडोज ओपन करना है।
- अब अटैचमेंट सेक्शन से स्टिकर ऑप्शन में जाएं। यहां फाइल एक्सप्लोरर विंडो मिलेगा।
- यहां से अपनी फोटो सिलेक्ट करें जिसका आप स्टिकर बनाना चाहते हैं।
- अब एडिट बॉक्स में फोटो को एडजस्ट करें। और इसमें Happy Shree Ram Mandir वाला स्टिकर भी जोड़ दें।
- स्टिकर तैयार है। आप सेंड बटन की मदद से इसे भेज सकते हैं।
- लॉन्ग प्रेस या राइट-क्लिक करके इस स्टिकर को सेव कर लें। ताकि आप अन्य लोगों को भी यह स्टिकर भेज सकें।
Happy Shree Ram Mandir Wishes Stickers: स्पेशल स्टिकर ऐसे करें डाउनलोड
- यदि आप एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो गूगल प्ले स्टोर और यदि आप आईफोन यूजर्स हैं तो एपल एप स्टोर पर जाएं।
- यहां सर्च बॉक्स में "Shree Ram Wishes Stickers" लिखें और सर्च करें।
- ज्यादा रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाला ऐप डाउनलोड करें।
- अब ऐप को ओपन करें और सर्च बॉक्स में Shree Ram Wishes Stickers सर्च करें और अपना पसंदीदा स्टिकर पैक चुनें।
- स्टिकर पैक को व्हाट्सएप में जोड़ें। ये व्हाट्सएप के माई स्टिकर्स टैब में दिखाई देंगे।
- अब, आप अपनी पसंद के श्री राम मंदिर स्टिकर भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy New Year 2024 Stickers: Gif से शुभकामनाएं को बनाएं खास
- व्हाट्सएप एप ओपन करें और पर्सनल चैट या ग्रुप चैट में जाएं, जहां आप GIF शेयर करना चाहते हैं।
- मैसेजिंग बॉक्स में स्थित स्माइली आइकन पर क्लिक करें और Gifs ऑप्शन में जाएं।
- सर्च आइकन का उपयोग करें और "श्री राम" लिखकर सर्च करें।
- डिस्प्ले ऑप्शन में से अपना पसंदीदा रामलला का GIF चुनें और सेंड बटन पर टैप करके इसे शेयर कर सकते हैं।
Ayodhya Ram Mandir HD Photos: ऐसे डाउनलोड करें व्हाट्सएप स्टिकर, लेबल
- अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर Google Play Store खोलें और सर्च बार में "अयोध्या राम मंदिर फोटो" टाइप करें।
- सर्च रिजल्ट से अपना पसंदीदा ऐप चुनें और इसे डाउनलोड करें।
- अब ऐप ओपन करें और अपनी पसंदीदा फोटो खोजें।
- अब आप इन फोटो को स्टेटस पर लगा सकते हैं या दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं।
