टेक एंड गैजेट्स

Shark Tank India Season 2 Full Episode 1: शुरू हुआ ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’, जानें कब और कहां देख पाएंगे शो

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 3, 2023, 01:07 PM IST

Shark Tank India season 2 Full Episode 1 Watch Online on SonyLiv: शार्क टैंक इंडिया का सीजन 2 शुरू हो गया है। यह शो अमेरिका के शार्क टैंक शो का इंडियन वर्जन है। आइये जानते हैं कि इस शो को आप कब और कहां देख सकते हैं।

Image

Shark Tank India Season 2 Full Episode 1: शुरू हुआ ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’, जानें कब और कहां देख पाएंगे शो

Shark Tank India season 2 full episode 1: शार्क टैंक इंडिया का सीजन 2 शुरू हो गया है। यह दुनिया की नंबर 1 बिजनेस रियलिटी सीरीज थी जिसमें लोगों ने अपने आइडियाज प्रस्तुत किए। शार्क टैंक में साधारण लोग कामयाब आंत्रप्रेन्योरों से अपने बिजनेस आइडिया में पैसा लगाने के लिए कहते हैं। अगर आइडिया पसंद आता है तो कामयाब आंत्रप्रेन्योरों इनवेस्ट करते हैं। शार्क टैंक इंडिया का पहला सीजन 20 दिसंबर 2021 से 4 फरवरी 2022 के बीच प्रसारित हुआ था और अब इसका दूसरा सीजन आया है।

शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन 2 जनवरी 2023 से रात 10 बजे Sony Entertainment Television पर प्रसारित होता है। टीवी के अलावा आप इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देख सकते हैं। शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में छह जज हैं जिसमें CarDekho के को फाउंडर अमित जैन, विनीता सिंह (Sugar Cosmetics), नमिता थापर emcure pharmaceuticals, अनुपम मित्तल (Shaadi.com), अमन गुप्ता (boAt), पीयूष बंसल (Lenskart.com) शामिल हैं।

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 का पहला एपिसोड काफी रोमांचक रहा। रणविजय सिंह और स्टैंडअप कॉमेडियन राहुल दुआ ने सीजन के पहले एपिसोड को होस्ट किया। पहले एपिसोड में विनीता सिंह ने बताया कि महिलाओं से जुड़े प्रोडक्ट होंगे तो वह किसके साथ साझेदारी करेंगी। जजों के सामने विनीता ने अपने प्लान के बारे में बताया। नए एपिसोड में नए लोग आएंगे और अपने बिजनेस आइडियाज के बारे में बात करेंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article