टेक एंड गैजेट्स

बाढ़-बारिश-तूफान आने से पहले ही अलर्ट कर देगा स्मार्टफोन, कर लें ये सेटिंग

Severe Warning Alert System On Phone: आप अपने iPhone या Android फोन पर गंभीर मौसम अलर्ट एक्टिवेट करके, आप अलर्ट रह सकते हैं और प्रतिकूल मौसम की स्थिति होने पर आवश्यक सावधानी बरत सकते हैं। अब स्मार्टफोन को बिल्ट-इन सीवियर वार्निंग अलर्ट सिस्टम से लैस किया जाता है।

Image

Severe Warning Alert System On Phone

Photo : iStock

Severe Warning Alert System On Phone: बाढ़-बारिश और तूफान जैसा गंभीर मौसम किसी भी समय आ सकता है, इसलिए तैयार रहना महत्वपूर्ण है। आज कल कभी भी किसी भी मौसम में भारी बारिश और तूफान जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे जान-माल की हानि तक होती है। हालांकि, स्मार्टफोन हमें इन गंभीर मौसम की पहले से सूचना देकर अलर्ट कर सकता है। आप अपने iPhone या Android फोन पर गंभीर मौसम अलर्ट एक्टिवेट करके, आप अलर्ट रह सकते हैं और प्रतिकूल मौसम की स्थिति होने पर आवश्यक सावधानी बरत सकते हैं। यहां हम स्मार्टफोन पर गंभीर मौसम अलर्ट नोटिफिकेशन को ऑन करने का तरीका बता रहे हैं चलिए जानते हैं।

Severe Warning Alert System: एंड्रॉयड फोन में ऐसे ऑन करें वेदर अलर्ट

आमतौर पर, एंड्रॉयड फोन में इन-बिल्ट वेदर अलर्ट ऐप आते हैं, लेकिन कई फोन गंभीर मौसम अलर्ट नोटिफिकेशन फीचर से लैस नहीं होते हैं। हालांकि, ऐसा बहुत ही कम स्मार्टफोन में होता है। अब स्मार्टफोन को बिल्ट-इन सीवियर वार्निंग अलर्ट सिस्टम से लैस किया जाता है।

  • एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सीवियर वार्निंग अलर्ट सिस्टम चालू करने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाना है।
  • अब नोटिफिकेशन पर टैप करें और एडवांस्ड या मोर ऑप्शन पर टैप करें।
  • "वायरलेस आपातकालीन अलर्ट" पर टैप करें। आपके डिवाइस के आधार पर ऑप्शन अलग हो सकता है। आपको बस इमरजेंसी नोटिफिकेशन से संबंधित ऑप्शन पर टैप करना है।
  • अलर्ट एनेबल करें और इसके टॉगल को भी ऑन कर दें।
  • आप जिस प्रकार का अलर्ट प्राप्त करना चाहते हैं उसको भी सिलेक्ट कर सकते हैं।
  • अब जब भी मौसम से संबंधित अलर्ट होगा आपको मिल जाएगा।

Severe Warning Alert System: आईफोन में ऐसे एक्टिव करें अलर्ट

  • अपने स्मार्टफोन पर वेदर ऐप को सर्च करें और निचले दाएं कोने में लिस्ट आइकन पर टैप करें।
  • ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदुओं वाले गोल बॉक्स पर टैप करें।
  • अब नोटिफिकेशन बटन पर टैप करें और गंभीर मौसम के बगल वाले टॉगल को ऑन करें।
  • यदि आपके मौसम ऐप में कई लोकेशन सेव हैं तो आप एक किसी विशिष्ट लोकेशन को सिलेक्ट कर सकते हैं और उस विशेष लोकेशन के लिए गंभीर अलर्ट नोटिफिकेशन को चालू कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article