दुनिया भर में अंतरिक्ष और पृथ्वी विज्ञान को लेकर रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से NASA ने एक अनोखी पहल शुरू की है। ‘Your Name in Landsat’ नाम का यह टूल लोगों को पृथ्वी के प्राकृतिक भू-आकृतियों के जरिए अपना नाम खोजने का मौका देता है। इस पहल के जरिए नासा ने विज्ञान को आम लोगों के लिए और भी दिलचस्प बना दिया है।
क्या है “Your Name in Landsat” पहल
यह पहल Landsat Programme का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों में भूगोल और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाना है। इस टूल की मदद से यूजर्स अपने नाम या अपने किसी प्रिय व्यक्ति के नाम को प्राकृतिक भू-आकृतियों के रूप में देख सकते हैं, जिन्हें सैटेलाइट इमेजरी के जरिए कैप्चर किया गया है।
ऐसे खोजें अपना नाम
इस टूल का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यूजर्स को नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Your Name in Landsat” पेज खोलना होता है। इसके बाद A से Z तक के अक्षरों में अपना नाम टाइप करना होता है। टूल अपने आप उन सैटेलाइट तस्वीरों को खोजता है जो हर अक्षर से मिलती-जुलती होती हैं। इसके बाद यूजर पूरा नाम, हर अक्षर की लोकेशन (कोऑर्डिनेट्स) देख सकता है और उसे डाउनलोड या शेयर भी कर सकता है।
अल्फाबेट गैलरी भी उपलब्ध
इस पहल के तहत एक खास Alphabet Image Gallery भी दी गई है, जिसमें 72 अलग-अलग सैटेलाइट तस्वीरें शामिल हैं। ये तस्वीरें अक्षरों के आकार से मिलती-जुलती प्राकृतिक संरचनाओं को दर्शाती हैं, जिससे यूजर्स और भी ज्यादा एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अर्थ डे 2026 से जुड़ी खास पहल
यह टूल Earth Day 2026 के मौके पर लॉन्च की गई कई पहलों में से एक है। इसका मकसद लोगों को पृथ्वी की भौगोलिक विविधता के बारे में जागरूक करना और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना है।
विज्ञान को मजेदार बनाने की कोशिश
नासा की यह पहल न सिर्फ लोगों को अपने नाम को एक अनोखे तरीके से देखने का मौका देती है, बल्कि उन्हें पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति भी जागरूक करती है। यह विज्ञान और तकनीक को आम जनता के करीब लाने की दिशा में एक रचनात्मक कदम माना जा रहा है।
