टेक एंड गैजेट्स

Google Chrome यूजर्स तुरंत कर लें ये काम, सरकार ने जारी किया हाई रिस्क अलर्ट

Google Chrome Security Alert: सुरक्षित रहने के लिए, यूजर्स को Google Chrome के लेटेस्ट उपलब्ध सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की सलाह दी गई है। यानी यूजर्स को फोन और लैपटॉप दोनों के गूगल क्रोम एप्लिकेशन के अपडेट डाउनलोड करना होगा, चाहे वे किसी भी प्लेटफार्म पर हों।

Image

Google Chrome Security Alert

Google Chrome Security Alert: अगर आप गूगल क्रोम यूजर्स हैं और ब्राउंजिंग के लिए लैपटॉप और स्मार्टफोन पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। सरकार ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए हाई रिस्क अलर्ट जारी किया है। सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी सर्ट-इन को गूगल क्रोम में कई सारी खांमियां मिली हैं। सर्ट-इन का कहना है कि गूगल क्रोम को रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है। यूजर्स को तुरंत गूगल क्रोम अपडेट करने की सलाह दी गई है।

क्या है सर्ट-इन की चेतावनी?

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) का कहना है कि गूगल क्रोम में कई कमजोरियां देखी गई हैं, जिनका हमलावर द्वारा फायदा उठाया जा सकता है। इससे गूगल क्रोम को रिमोटली कंट्रोल तक किया जा सकता है। सर्ट-इन का कहना है कि यूजर्स जरा सी लापरवाही से मैलेशियस कोड का शिकार हो सकते हैं और हैकर्स यूजर्स की संवेदनशील जानकारी चोरी कर सकते हैं।

इन गूगल क्रोम वर्जन में मिली खामियां

सर्ट-इन को यह खामियां गूगल क्रोम विंडोज गूगल क्रोम वर्जन 122.0.6167.160/161 और उससे पहले और मैक और लीनिक्स के लिए गूगल क्रोम वर्जन 122.0.6167.160 और उससे पहले दोनों वर्जन पर मिली हैं।

क्या है सुरक्षित रहने का तरीका

  • सुरक्षित रहने के लिए, यूजर्स को Google Chrome के लेटेस्ट उपलब्ध सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की सलाह दी गई है। यानी यूजर्स को फोन और लैपटॉप दोनों के गूगल क्रोम एप्लिकेशन के अपडेट डाउनलोड करना होगा, चाहे वे किसी भी प्लेटफार्म पर हों। गूगल ने यहां सुरक्षा सुधारों को लिस्ट किया है जो स्थिर चैनल अपडेट के साथ आते हैं।
  • इसके अलावा यूजर्स को इंटरनेट ब्राउजिंग करते समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान वेबसाइट और लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • थर्ड पार्टी लिंक, ज्यादा विज्ञापन और फर्जी साइट पर जाने से बचें।
  • इसके अलावा अपने डिवाइस और एप्लिकेशन को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article