टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Z TriFold दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है लॉन्च, फीचर्स आए सामने

Samsung Galaxy Z TriFold की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे सीमित यूनिट में शिप करने की तैयारी कर रही है।

Samsung Trifold

सैमसंग जल्द लॉन्च कर सकता है अपना पहला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

सैमसंग स्मार्टफोन लवर्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सैमसंग के ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी लंबे समय से चर्चा चल रही है और फैंस को बेसब्री से इसका इंतजार है। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग बहुत जल्द बाजार में अपना पहला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy Z TriFold होगा।

स्पेशल इवेंट में होगा लॉन्च

कोरियन वेबसाइट The Chosun Daily ने अपने लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया कि सैमसंग Galaxy Z TriFold को दिसंबर के महीने में लॉन्च कर सकता है। लीक्स के मुताबिक कंपनी इसे अगले महीने की 5 दिसंबर को होने वाले डेडिकेटेड लॉन्च इवेंट में इसे लॉन्च कर सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि सैमसंग ने इस लॉन्च इवेंट के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

Samsung Galaxy Z TriFold की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे सीमित यूनिट में शिप करने की तैयारी कर रही है मतलब यह ट्राई फोल्ड लिमिटेड संख्या में लॉन्च हो सकते हैं। सैमसंग का फोकस इनकी ज्यादा बिक्री न करने के बजाय अपनी टेक्नोलॉजी की पावर को दिखाना है। लीक्स की मानें तो शुरुआती फेज में इसके सिर्फ 20,000 यूनिट्स से लेकर 30,000 यूनिट्स ही सेल करेगी।

आपको बता दें कि अगर सैमसंग का Galaxy Z TriFold लॉन्च होता है तो यह दूसरा ऐसा स्मार्टफोन होगा जो ट्रिपल फोल्डेबल मैकेनिज्म के साथ आएगा। इससे पहले चीन की दिग्गज कंपनी Huawei अपना ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। सैमसंग की सीधी टक्कर हुवावे से ही होगी।

Samsung Galaxy Z TriFold की कीमत

Samsung Galaxy Z TriFold कंपनी का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। यह सैमसंग के अब तक लॉन्च हुए स्मार्टफोन की तुलना में काफी महंगा हो सकता है। लीक्स की मानें तो कंपनी इसे 2.60 लाख रुपये के बजट में लॉन्च कर सकता है। स्टोरेज और रैम वेरिएंट के हिसाब से कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।

Samsung Galaxy Z TriFold के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Z TriFold में कंपनी 6.5 इंच की डायनेमिक एमोलेड स्क्रीन दे सकती है। अनफोल्ड होने पर आपको इसमें 10 इंच की स्क्रीन मिलेगी। हैवी और मल्टी टास्किंग के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं इस ट्राई फोल्डेबल फोन में 16GB की रैम और 256GB से लेकर 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिल सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा जो कि One UI 8.0 पर बेस्ड होगा।

Samsung Galaxy Z TriFold फोटोग्राफी के मामले में भी धांसू परफॉर्मेंस देने वाला है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें दो और कैमरा सेंसर होंगे जो जिसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर होगा। इसके फ्रंट में आपको 10-10 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। अगर इसमें मिलने वाली बैटरी क्षमता की बात करें तो इसमें 5600mAh की बैटरी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Google ने जारी किया Pixel Drop अपडेट, स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेंगे भर-भर के फीचर्स

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article