टेक एंड गैजेट्स

भारत में इस दिन लॉन्च होंगे Samsung Galaxy Flip 6, कैमरा-बैटरी की जानकारी हुई लीक

Samsung Galaxy Z Fold 6, Flip 6: सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट में अपने लेटेस्ट जनरेशन के फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। उम्मीद है कि इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 के साथ-साथ सैमसंग गैलेक्सी बड्स 3, गैलेक्सी बड्स 3 प्रो, गैलेक्सी रिंग, गैलेक्सी वॉच 7 और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा जैसे नए एक्सेसरीज भी शामिल होंगे।

Image

Image: Smartprix/Onleaks

Samsung Galaxy Z Fold 6, Flip 6: यदि आप भी सैमसंग से फैन हैं और गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। सोशल मीडिया के जरिए सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Samsung Galaxy Unpacked Event) की जानकारी सामने आई है। इसी इवेंट में कंपनी अपने गैलेक्सी जेड फोल्ड 6, गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 फोन को पेश करेगी। जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने इस इवेंट की पहले से ही अनुमानित तारीख की पुष्टि की है।

कब लॉन्च होंगे Samsung Galaxy Z Fold 6, Flip 6

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इवान ब्लास ने इवेंट की तारीख लीक की है। टिप्सटर के अनुसार, गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 10 जुलाई, 2024 को निर्धारित है, जो इस साल पेरिस में होगा। यह दक्षिण कोरिया में सुबह 10 बजे और भारत में शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि अब तक सैमसंग ने इवेंट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Galaxy Unpacked 2024 Event: क्या-क्या लॉन्च करेगा सैमसंग

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट में अपने लेटेस्ट जनरेशन के फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। उम्मीद है कि इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 के साथ-साथ सैमसंग गैलेक्सी बड्स 3, गैलेक्सी बड्स 3 प्रो, गैलेक्सी रिंग, गैलेक्सी वॉच 7 और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा जैसे नए एक्सेसरीज भी शामिल होंगे।

Samsung Galaxy Z Flip 6: संभावित स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 10 मेगापिक्सल के फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है। फोन में पहले से बड़ी बैटरी (4,000mah) और 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर होगा जो 3.9GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड देगा। फोन में पिछले साल की तरह ही 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article