टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Mega June Sale: आधी से कम कीमत में मिल रहा iPhone 15, जानें ऑफर्स

Flipkart Mega June Sale iPhone 15: iPhone 15 iOS 17 पर काम करता है और इसमें Apple का A16 बायोनिक चिप लगा है, जो 2022 के iPhone 14 Pro मॉडल में इस्तेमाल किया जाने वाला प्रोसेसर है। फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है और इसके साथ डायनेमिक आइलैंड भी मिलता है।

Image

Apple iPhone 15

Flipkart Mega June Sale: फ्लिपकार्ट पर जून महीने की मेगा सेल चल रही है। 13 से 19 जून तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। यदि आप आईफोन खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए है। फ्लिपकार्ट मेगा जून सेल में आप एप्पल आईफोन 15 (Apple iPhone 15) को बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स दिग्गज अतिरिक्त एक्सचेंज और बैंक कार्ड डिस्काउंट भी दे रहा है।

Apple iPhone 15 Discount: जानें कीमत और ऑफर्स

फ्लिपकार्ट मेगा जून सेल में iPhone 15 128GB बेस मॉडल को सभी पांच रंग विकल्पों - ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो में 67,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध किया गया है। जबकि इसकी लॉन्च कीमत 79,990 रुपये है। इसके अलावा फोन पर 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।

यानी आप पुराने फोन के बदले अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके आईफोन 15 की खरीद पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ भी है। यानी सभी ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ आप 40 हजार से भी कम कीमत में आईफोन 15 को अपना बना सकते हैं।

Apple iPhone 15: खासियत

iPhone 15 के फीचर्स की बात करें तो यह iOS 17 पर काम करता है और इसमें Apple का A16 बायोनिक चिप लगा है, जो 2022 के iPhone 14 Pro मॉडल में इस्तेमाल किया जाने वाला प्रोसेसर है। फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है और इसके साथ डायनेमिक आइलैंड भी मिलता है।

फोन में दमदार कैमरा सेटअप है। iPhone 15 के कैमरा सेटअप में f/1.6 अपर्चर वाला 48MP का मुख्य कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 3,349mAh की बैटरी और 20W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article