टेक एंड गैजेट्स

Samsung के Galaxy Tab S10 Lite की भारत में सेल हुई शुरू, इसमें मिलेगी एक साथ कई प्रीमियम फीचर्स

अगर आप एक लेटेस्ट टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए Samsung Galaxy Tab S10 Lite एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इस टैबलेट को हाल ही में मार्केट में पेश किया है। इसमें आपको कई सारे दमदार फीचर्स मिल जाते हैं।

Image

सैमसंग ने अपने लेटेस्ट टैबलेट में की सारे दमदार फीचर्स दिए हैं। (फोटो क्रेडिट- Samsung)

भारतीय बाजार में पिछले कुछ महीनों में एक से बढ़कर एक टैबलेट लॉन्च हुए हैं। रियलमी, सैमसंग, वनप्लस, मोटोरोला समेत कई ब्रैंड्स की तरफ से टैबलेट को लॉन्च किया गया है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए बड़ी डिस्प्ले वाला टैबलेट लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की तरफ से हाल ही में Galaxy Tab S10 Lite को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसे खरीदारी के लिए उपलब्ध करा दिया है। मतलब भारतीय बाजार में इसकी सेल शुरू हो चुकी है।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite एक मल्टी रोल टैबलेट है। कंपनी ने इस टैबलेट को प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें आप आसानी से डेली रूटीन वर्क, एंटरटेनमेट पर्पज और अपने ऑफिस वर्क को पूरा कर पाएंगे। आइए आपको इस टैबलेट की डिटेल जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite की कीमत

Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 6GB + 128GB और 8GB + 256GB रैम स्टोरेज वेरिएंट का ऑप्शन मिलता है। WiFi वाले 6GB + 128GB को खरीदने के लिए आपको 30,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं WiFi वाले 8GB + 256GB को खरीदने के लिए आपको 40,999 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप Samsung Galaxy Tab S10 Lite के 5G कनेक्टिविटी वाले बेस वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको 35,999 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं 5G वाले 256GB वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 45,999 रुपये रखी है। इस टैबलेट को आप Silver, Grey और Red तीन कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Tab S10 Lite में आपको 10.9 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में आपको 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें कि इसका डिस्प्ले Vision Booster टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे देर तक इस्तेमाल करने पर भी आपकी आंखो पर कोई दिक्कत नहीं होगी। Galaxy Tab S10 Lite में कंपनी ने Exynos 1380 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। अगर आपको स्टोरज कम लगती है तो आप इसे बढ़ा भी सकते हैं क्योंकि सैमसंग ने इस टैबलेट में माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्शन दिया है। फोटोग्रॉफी के लिए इस टैबलेट के रियर पैनल में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और सेल्फी-वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स यह टैबले एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article