टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy Tab S10 FE series, लैपटॉप बराबर डिस्प्ले और AI का मिलेगा सपोर्ट

Samsung Galaxy Tab S10 FE series: गैलेक्सी टैब S10 FE और गैलेक्सी टैब S10 FE+ को दमदार डिस्प्ले और कैमरे से लैस किया गया है। दोनों टैबलेट में Exynos 1580 चिपसेट मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है, जबकि गैलेक्सी टैब S10 FE+ की शुरुआती कीमत 53,999 रुपये है।

Image

Samsung Galaxy Tab S10 FE series

Samsung Galaxy Tab S10 FE series: सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर भारत में गैलेक्सी टैब एस 10 एफई सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Galaxy Tab S10 FEऔर Galaxy Tab S10 FE+ के लॉन्च किया गया है। ये नए टैबलेट बडी डिस्प्ले, स्लीक डिजाइन और बेहतर फीचर्स के साथ आते हैं। गैलेक्सी टैब S10 FE+ में 13.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों मॉडल में दमदार कैमरा और बैटरी का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy Tab S10 FE series: कितनी है कीमत

सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है, जबकि गैलेक्सी टैब S10 FE+ की शुरुआती कीमत 53,999 रुपये है। ये तीन रंगों - ग्रे, सिल्वर और ब्लू में उपलब्ध होंगे। FE सीरीज के नए टैबलेट भारत में 3 अप्रैल से उपलब्ध होंगे।

गैलेक्सी टैब S10 FE की कीमत

  • 8GB + 128GB - 42,999 रुपये (केवल वाई-फाई)
  • 8GB + 128GB - 50,999 रुपये (वाई-फाई + 5G)
  • 12GB + 256GB - 53,999 रुपये (केवल वाई-फाई)
  • 12GB + 256GB - 61,999 रुपये (वाई-फाई + 5G)

गैलेक्सी टैब S10 FE+ की कीमत

  • 8GB + 128GB - 55,999 रुपये (केवल वाई-फाई)
  • 8GB + 128GB - 63,999 रुपये (वाई-फाई + 5G)
  • 12GB + 256GB - 65,999 रुपये (केवल वाई-फाई)
  • 12GB + 256GB - 73,999 रुपये (वाई-फाई + 5G)

Samsung Galaxy Tab S10 FE+ की खासियत

  • डिस्प्ले: 13.1" LCD, 90Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Exynos 1580
  • रैम/स्टोरेज: 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज (2TB माइक्रोSD सपोर्ट)
  • कैमरा: 13MP रियर, 12MP फ्रंट
  • बैटरी: 10,090mAh, 45W फास्ट चार्जिंग (चार्जर अलग से)
  • अन्य: IP68 रेटिंग, फिंगरप्रिंट सेंसर, Samsung Knox
  • AI फीचर्स: सर्किल टू सर्च, ऑटो ट्रिम, बेस्ट फेस, हैंडराइटिंग हेल्प
  • प्री-इंस्टॉल ऐप: लूमाफ्यूजन, गुडनोट्स, क्लिप स्टूडियो पेंट
  • S Pen: बॉक्स में शामिल (ब्लूटूथ सपोर्ट नहीं)

Samsung Galaxy Tab S10 FE की खासियत

  • डिस्प्ले: 10.9" LCD, 90Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Exynos 1580
  • रैम/स्टोरेज: 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज (2TB माइक्रोSD सपोर्ट)
  • कैमरा: 13MP रियर, 12MP फ्रंट
  • बैटरी: 8,000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग (चार्जर अलग से)
  • अन्य: IP68 रेटिंग, फिंगरप्रिंट सेंसर, Samsung Knox
  • AI फीचर्स: सर्किल टू सर्च, ऑटो ट्रिम, बेस्ट फेस, हैंडराइटिंग हेल्प
  • प्री-इंस्टॉल ऐप: लूमाफ्यूजन, गुडनोट्स, क्लिप स्टूडियो पेंट
  • S Pen: बॉक्स में शामिल (ब्लूटूथ सपोर्ट नहीं)
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article