Samsung Galaxy S26 Series का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का इंतजार बेसब्री के साथ हो रहा है। ऐसी लीक्स सामने आ रही हैं कि कंपनी इस सीरीज को 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी इसे लेकर सैमसंग की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फैंस के बीच में चर्चा होनी शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन सीरीज के कुछ वेरिएंट्स में कंपनी होम मेड 2nm Exynos 2600 चिपसेट दे सकती है।
Samsung Galaxy S26 Series में पिछले वेरिएंट यानी Galaxy S25 Series की तुलना में कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। लीक्स की मानें तो कंपनी सीरीज के रीजनल वेरिएंट्स में Qualcomm का 3nm टेक्नोलॉजी वाला Snapdragon 8 Elite Gen 5 दे सकती है। यह चिपसेट मल्टी टास्किंग से लेकर गेमिंग तक जैसे हैवी टास्क में शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है।
Galaxy S26 Series में मिलेंगे कई अपग्रेड्स
साउथ कोरियन टेक जायंट की अपकमिंग Galaxy S26 Series को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट में यह भी पता चला है कि कंपनी नई सीरीज के स्मार्टफोन्स में अब तक की सबसे फास्ट रैम का सपोर्ट भी दे सकती है। लीक्स की मानें तो स्मार्टफोन सीरीज में LPDDR5X RAM मिलने की संभावना है। हाल ही में टिप्स्टर PhoneArt (@UniverseIce) ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करके यह खुलासा किया कि Galaxy S26, Galaxy S26+, और Galaxy S26 Ultra तीनों में ही लेटेस्ट LPDDR5X RAM का सपोर्ट मिल सकता है। यह रैम यूजर्स को 10.7Gbps के पीक डेटा रेट की स्पीड उपलबध कराएगी।
आपको बता दें कि सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में जो रैम उपलब्ध कराई है उसमें यूजर्स को 8.5Gbps की डेटा रेट स्पीड मिलती है। ऐसे में Galaxy S26 सीरीज में 10.7Gbps वाली LPDDR5X RAM का आना एक बड़ा अपग्रेड होगा। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि Samsung Galaxy 26 सीरीज के सभी वेरिएंट्स में 12GB की रैम दी जाएगी।
याद दिला दें कि टिप्स्टर की तरफ से इस साल की शुरुआत में यह जानकारी दी गई थी कि Galaxy S26 Ultra में 10.7Gbps ट्रांसफर स्पीड वाली LPDDR5X मेमोरी दी जा सकती है। लेकिन अब नए संकेत से पता चलता है कि यह अपग्रेड सिर्फ हाई वेरिएंट में ही नहीं बल्कि सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स में मिल सकता है। इस अपग्रेड के साथ सिस्टम, परफॉर्मेंस, मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस को पहले से कई गुना बेहतर बना देगा।
