टेक एंड गैजेट्स

S25 Plus की कीमत हुई धड़ाम, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, ऑफर सीमित समय के लिए

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy S25 Plus

Samsung Galaxy S25 Plus

Photo : Times Now Digital

Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले ही Galaxy S25 Plus 5G की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। अगर आप यह स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बिना किसी बैंक कार्ड के भी ₹30,000 से ज्यादा की बचत की जा सकती है। भारत में ₹99,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह फोन Galaxy S25 और Galaxy S25 Ultra के बीच पोजिशन किया गया है।

Amazon पर Samsung Galaxy S25 Plus 5G की कीमत

Amazon पर Samsung Galaxy S25 Plus 5G फिलहाल ₹69,799 में लिस्टेड है। यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले ₹30,000 से ज्यादा की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,500 की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है, जिससे कीमत करीब ₹68,000 तक आ जाती है।

अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो अधिकतम ₹44,400 तक का फायदा मिल सकता है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। ग्राहक इस फोन को आसान EMI विकल्प में भी खरीद सकते हैं, जिसकी शुरुआत लगभग ₹3,384 प्रति माह से होती है। साथ ही, अतिरिक्त भुगतान कर एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऐड-ऑन भी लिए जा सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Plus 5G की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S25 Plus 5G में 6.7 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है।

कैमरा फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 Plus 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।

फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कुल मिलाकर, मौजूदा कीमत पर Samsung Galaxy S25 Plus 5G एक प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर काफी आकर्षक डील साबित हो सकता है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article