टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S24 Series: इस दिन भारत में लॉन्च होंगे सैमसंग के प्रीमियम फोन, जानें सभी फीचर्स

Samsung Galaxy S24 Series: गैलेक्सी एस24 और गैलेक्सी एस24+ में 3x डुअल टेलीफोटो लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। वहीं गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 10x टेलीफोटो लेंस वाला 200 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Image

Samsung Galaxy S24 Series

Photo : Twitter

Samsung Galaxy S24 Series: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग जल्द अपनी नई फ्लैगशिप प्रीमियम सीरीज गैलेक्सी S24 सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज को 18 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। अब गैलेक्सी S24 सीरीज के फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई है। बता दें कि इस सीरीज के तहत गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24+ और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा मॉडल को पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy S24 Series: संभावित फीचर्स

टिपस्टर इवान ब्लास (@evleaks) ने अपनी एक्स पोस्ट में सैमसंग एस सीरीज के अपकमिंग फोन फीचर्स की जानकारी दी है। हालांकि, कंटेंट पोस्ट करने के बाद इसे सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। लेकिन कंटेंट हटाने से पहले ही 9टू5गूगल ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था।

लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज के सभी मॉडल को क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस किया जाएगा। वहीं इसमें वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए आईपी68 रेटिंग भी मिलेगी। दावा है कि बेस वेरियंट और प्लस वेरियंट को एल्युमीनियम आर्मर 2.0 बॉडी, जबकि अल्ट्रा मॉडल को टाइटेनियम फ्रेम के साथ पेश किया जाएगा।

डिस्प्ले की बात करें तो गैलेक्सी S24 को 6.2 इंच, गैलेक्सी S24+ को 6.7 इंच और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को 6.8 डायनामिक AMOLED 2X क्वाड-HD+ डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। सभी वेरियंट में 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S24 Series: कैमरा सेटअप

गैलेक्सी एस24 और गैलेक्सी एस24+ में 3x डुअल टेलीफोटो लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। वहीं गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 10x टेलीफोटो लेंस वाला 200 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। लीक में दावा किया जा रहा है कि गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा सीरीज को एआई फीचर्स से लैस किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article