Samsung Galaxy S23 5G Price cut: फेस्टिव सीजन ने स्मार्टफोन खरीदने वाले करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। दरअसल फ्लिपकार्ट और अमेजन समेत दूसरे ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में एक से बढ़कर एक ऑफर्स दे रहे हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट ने बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन्स के दाम में बड़ी कटौती कर दी है। अगर आप कम कीमत में महंगा फोन खरीदना चाहते हैं को शॉपिंग करने का सबसे सही समय है। फेस्टिव ऑफर में Samsung Galaxy S2 5G की कीमत में बड़ा प्राइस कट हुआ है। अब आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 17 हजार रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 5G एक प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन है। सैमसंग ने इसके 256GB वेरिएंट को करीब एक लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन अब आप इसे आधे से भी कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला चिपसेट, ग्लास बैक पैनल, रिवर्स चार्जिंग जैसे कई सारे फीचर्स मिलते हैं।
अगर आप सिर्फ महंगे होने की वजह से Samsung Galaxy S23 5G को नहीं खरीद पा रहे थे तो अब फेस्टिव ऑफर्स ने आपकी इस समस्या को भी खत्म कर दिया है। अगर आप फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं तो बता दें कि इसमें कंपनी ने फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही फोन में सर्कल टू सर्च समेत दूसरे कई सारे एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले लेटेस्ट ऑफर के बारे में भी बताते हैं।
Samsung Galaxy S23 5G की धड़ाम हुई कीमत
Samsung Galaxy S23 5G को अमेजन पर 95,999 रुपये की कीमत यानी लगभग एक लाख रुपये में लिस्ट किया गया है। अब आपको इसे खरीदने के लिए एक लाख रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे। अमेजन अपने ग्राहकों को इस फोन पर 48% का भारी भरकम डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 49,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
अमेजन ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर कुछ बैंक ऑफर्स भी दे रहा है जिससे आप एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे। इसमें आपके पास 1499 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे 2,251 रुपये की मंथली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
अमेजन के इस ऑफर ने मचाया तहलका
अमेजन अपने ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy S23 5G पर एक धमाकेदार ऑफर लेकर आ गया है। आप इस प्रीमियम फोन को करीब 17 हजार रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। हालांकि आपको इसके लिए एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेना होगा। अमेजन Samsung Galaxy S23 5G की खरीदारी पर 33,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप इस ऑफर की पूरी वैल्यू पा जाते हैं तो इसे सिर्फ 17 हजार रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। आपको बता दें कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा इसलिए यह जरूरी नहीं है कि आपको इसकी पूरी वैल्यू मिल जाए।
Samsung Galaxy S23 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Samsung Galaxy S23 5G में एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल दिया गया है।
- स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग दी गई है जिससे यह पानी में भी सुरक्षित रहेगा।
- इस स्मार्टफोन में आपको 6.1 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है।
- डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1750 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है। आप इसे अपग्रेड भी कर सकते हैं।
- परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग ने इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
- स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+10+12 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
